Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
    • स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब के पाँच विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
    • पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत
    • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश एवं राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा स्रोत: राज्यपाल
    • परंपराओं और देव आस्था के जयघोष के साथ संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, राज्यपाल ने देवपालकियों को दी विदाई
    • संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में निकली भव्य शोभायात्रा का नाहन पहुंचने पर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, November 25
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
    सिरमौर

    देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता

    By Himachal VartaNovember 25, 2026
    Facebook WhatsApp

    सिरमौर, ( हिमाचल वार्ता न्यूज) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता ने आज कहा कि भारत की सदियों पुरानी देव संस्कृति और समृद्ध सनातन परंपराएं हमारी आध्यात्मिक शक्ति, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का आधार हैं। उन्होंने इस अमूल्य विरासत को भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित एवं संवर्धित करने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्यपाल ने लेडी गवर्नर श्रीमती बिंदु गुप्ता के साथ जिला सिरमौर के शिलाई विधान सभा क्षेत्र के पश्मी गांव में श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज के पावन मंदिर में माथा टेका तथा हिमाचल प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए श्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि भगवान शिव के स्वरूप में पूजे जाने वाले श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज सत्य, न्याय, धर्म और लोक कल्याण के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि देवता के गांव-गांव भ्रमण की अनूठी परंपरा समाज में व्याप्त एकता, पारस्परिक सम्मान और सामूहिक आस्था की भावना को दर्शाती है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की साझा देव संस्कृति भारत की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का अनुपम उदाहरण है, जो भौगोलिक सीमाओं से परे आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करती है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकास भी, विरासत भी’ के दृष्टिकोण का उल्लेख करते हुए श्री कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि आज भारत आधुनिक विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर होने के साथ-साथ अपनी गौरवशाली सभ्यतागत, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दिला रहा है। उन्होंने कहा कि नैतिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से उत्तरदायी और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े समाज के निर्माण के लिए युवा पीढ़ी को सनातन मूल्यों, स्थानीय परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में धार्मिक एवं आध्यात्मिक पर्यटन के विकास की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को सतत विकास के दृष्टिकोण से आगे बढ़ाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने, स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की जा सकती है। श्री कविन्द्र गुप्ता ने प्रदेशवासियों से नशामुक्त, समृद्ध, सांस्कृतिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा विकसित भारत@2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में अपना सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
    राज्यपाल ने सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि श्री छत्रधारी चालदा महासू महाराज की कृपा समस्त मानवता पर सदैव बनी रहे। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
    • स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब के पाँच विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
    • पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत
    • गुरु नानक देव जी की शिक्षाएं मानवता के लिए मार्गदर्शक प्रकाश एवं राष्ट्रीय एकता की प्रेरणा स्रोत: राज्यपाल
    • परंपराओं और देव आस्था के जयघोष के साथ संपन्न हुआ अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला, राज्यपाल ने देवपालकियों को दी विदाई
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.