नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-स्नेह पब्लिक स्कूल, काला अंब के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का क्षण रहा, जब विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों को हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता जी द्वारा हिमाचल टरपीन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, मैनथाप्पल में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। इस प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में कक्षा दसवीं से शाइमा खातून, जिया एवं गौरव, कक्षा नौवीं से विनीत तामांग तथा कक्षा आठवीं से सृष्टि शामिल हैं। यह सम्मान विद्यार्थियों की लगन, मेहनत और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों के लिए बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए भी गौरव का विषय है। यह विद्यालय द्वारा विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने के निरंतर प्रयासों को दर्शाती है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधन के सदस्य डॉ. मोहित गुप्ता, डॉ. सुधा गुप्ता, तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपा शर्मा भी समारोह में उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या ने सभी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी। साथ ही, विद्यार्थियों की सफलता में योगदान देने वाले शिक्षकों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार मेहनत, लगन और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्नेह पब्लिक स्कूल इस उपलब्धि पर गर्व महसूस करता है तथा सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता है।
Breakng
- प्रदेश सरकार के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास हो रहे सफल- संजय अवस्थी
- प्रत्येक छात्र को गुणात्मक एवं रोज़गारपरक शिक्षा प्रदान करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
- डॉ. शांडिल 26 तथा 27 नवम्बर, 2026 को सोलन विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर
- देव संस्कृति और सनातन परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न अंग: राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता
- स्नेह पब्लिक स्कूल कालाअंब के पाँच विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
- पांवटा साहिब में ट्रक से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत
Wednesday, November 25
