सोलन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान एवं अनुभव बेहतर भविष्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है। डॉ. शांडिल आज पी.एम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में 4 विद्यालयों के समूह स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के वर्तमान समय में छात्रों को विभिन्न विषयों की व्यवहारिक जानकारी होनी चाहिए ताकि वह प्रत्येक चुनौती का सामना करने में सक्षम हों। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि शिक्षा अर्जित करने के लिए निरंतर परिश्रम करते रहें।
डॉ. शांडिल ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगानी चाहिए और शारीरिक एवं मानसिक व्यायाम के लिए समय निकालना चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक युवा तक बेहतर शिक्षा की पहुंच बनाने के लिए कार्य कर रही है। इस दिशा में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र में ममलीग एवं कण्डाघाट में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग विद्यालय स्थापित किए जाएंगे। कण्डाघाट में वर्तमान विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल में स्तरोन्नत किया जा रहा है। इस कार्य के लिए 68 रुपए स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय के रख-रखाव के लिए 15 लाख रुपए स्वीकृत किए गए हैं। आवश्यकतानुसार अतिरिक्त राशि भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
उन्होंने विद्यालय में विभिन्न पदों को शीघ्र भरने का आश्वासन भी दिया।
डॉ. शांडिल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की।
उन्होंने कहा कि विद्यालय का वार्षिक पारितोषिक कार्यक्रम विद्यार्थियों की शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन का समारोह होता है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।
प्रधानाचार्य रतन सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
प्रदेश कांग्रेस समिति पूर्व सैनिक विभाग के उपाध्यक्ष डॉ. कर्नल संजय शांडिल, ग्राम पंचायत मही की प्रधान रीना ठाकुर, ग्राम पंचायत क्वारग के प्रधान कमल शर्मा, ग्राम पंचायत मनसार के प्रधान जय प्रकाश, खण्ड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष अमित ठाकुर, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा, खंड विकास अधिकारी कंडाघाट ओ पी शर्मा, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, प्रदेश विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विनीत भारद्वाज, राजकीय महाविद्यालय कंडाघाट के प्रधानाचार्य डॉ. चंदन चौहान, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के अध्यापक छात्र, अभिभावक एवं अन्य उपस्थित रहे।
Breakng
- छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान एवं अनुभव बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक- डॉ. शांडिल
- खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
- ब्रह्माकुमारीज संस्था मानवता की सेवा और समाज में नैतिक एवं आध्यात्मिक उत्थान की दिशा में कर रही सराहनीय कार्य- डॉ. शांडिल
- शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
- विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
Friday, November 27
