नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) शिक्षा मंत्री हि प्र रोहित ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवठी मझगांव के रुद्र महाराज के मन्दिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
रोहित ठाकुर ने समस्त क्षेत्रवासियों को रुद्र महाराज मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्परा के प्रतीक हैं।
रोहित ठाकुर ने कहा कि रुद्र महाराज का का यह मेला सभी की आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले विशेष कर सिरमौर और शिमला जिला के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।
रोहित ठाकुर ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक बढ़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से जड़ से खत्म करने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर ले जाने में सहायक सिद्ध हो रहा है अपितु युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।
शिक्षा मंत्री ने मेले के दौरान आयोजित की की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना की स उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक, सकारात्मक सोच, अनुशासन, शारीरिक कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क की भावना, नेतृत्व क्षमता जैसे गुण सृजित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेकर , अपनी कमियों से सीखें और जीत की ओर बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें। प्रदेश सरकार द्वारा गत 4 वर्षों में 4 नए स्पोर्ट्स हॉस्टल शिलाई, चौपाल, घुमारवी तथा मंडी में खोले गए हैं इस तरह प्रदेश में अब 12 स्पोर्ट्स हॉस्टल हो जाएंगे इसी तरह वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के पावटा साहिब में पहला केंद्रीय विद्यालय खोला गया था
रोहित ठाकुर ने कहा कि डॉ यशवंत सिंह परमार के संघर्ष एवं बलिदान से हिमाचल प्रदेश की एक राज्य के रूप में इबारत लिखी गई जिसके पश्चात प्रत्येक सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का विकास सुनिश्चित किया गया स वर्तमान सरकार द्वारा सीबीएसई बोर्ड के तहत 143 स्कूल चिन्हित कर खोले गए हैं तथा द्वितीय चरण में 100 स्कूलों को सीबीएसई पैटर्न से जोड़ा जाएगा स प्रदेश सरकार द्वारा
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक छात्र को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नवीनतम राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (एनएएस), 2025 द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर समग्र रैंकिंग में हिमाचल प्रदेश ने 5वां स्थान हासिल किया है जबकि हिमाचल पदेश की साक्षरता दर 99.5ःहैस उन्होंने कहा कि यह परिणाम राज्य सरकार की सुसंगत और सुधार-संचालित नीतियों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
इससे पहले उन्होंने 53 लाख की लागत से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान का भूमि पूजन किया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए स
इस अवसर पर उन्होंने जन समस्याएं भी सुनी तथा समस्याओं को संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए तथा क्षेत्र की मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया स उन्होंने मेला आयोजन समिति को अपनी ऐच्छिक निधि से 50 हजार रुपए तथा स्कूली बच्चों को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए 15 हजार रूपए की राशि देने की घोषण की स
इस अवसर पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया स
इससे पहले स्थानीय प्रधान सुरेश ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा समस्त क्षेत्रवासियों को मेले की बधाई दी तथा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी तथा पदमश्री विद्यानंद सरैक ने भी अपने विचार व्यक्त किए
इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान कोटि पधोग अंजना कंवर, ग्राम पंचायत प्रधान सनियो दीदग वेद प्रकाश ठाकुर, उपमंडल अधिकारी राजगढ़ राजकुमार ठाकुर, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग राजगढ़ पवन गर्ग, पुलिस उप अधीक्षक वी सी नेगी,मेला समिति के सदस्य तथा भारी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग उपस्थित थे।
