नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-चूना पत्थर खदानों में कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और खनन के दौरान होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से गुरुवार को संगड़ाह में 35वें खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। उपमंडल मुख्यालय के समीप सुप्रियांक वालिया की चूना पत्थर खदान के परिसर में आयोजित कार्यक्रम में तीन खदानों के कामगारों ने हिस्सा लिया। खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) गाजियाबाद एवं श्रीनगर द्वारा गठित टीम के संयोजक राजेंद्र पाठक तथा सदस्य रवि भूषण सिंह और डीके सिन्हा ने कामगारों को खान सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस दौरान सुरक्षित खनन के लिए निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन करने का आह्वान किया गया।टीम के सदस्यों ने खदानों में कार्यरत मजदूरों एवं अन्य कर्मचारियों को खनन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। कामगारों से सेफ्टी बूट, सुरक्षा बेल्ट, मास्क और सुरक्षा चश्मे सहित आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का नियमित इस्तेमाल करने का आग्रह किया गया।खान सुरक्षा सप्ताह के तहत टीम ने चूना पत्थर खदानों में बैंचिंग यानी सीढ़ीनुमा खनन व्यवस्था सहित अन्य सुरक्षा उपायों का भी निरीक्षण किया।गौरतलब है कि उपमंडल संगड़ाह में करीब 800 बीघा भूमि पर पांच चूना पत्थर खदानें संचालित हो रही हैं। गुरुवार को तीन खदानों के कामगारों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जबकि शेष दो खदानों में शुक्रवार को इसका आयोजन किया जाएगा।खान सुरक्षा सप्ताह का मुख्य उद्देश्य कामगारों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ खनन गतिविधियों के दौरान दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करना है।
Breakng
- शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
- विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
- संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
- 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मारपीट मामले में तलवार व पत्थर चलाने के बाद 08 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Thursday, November 26
