नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-शहर में बीती देर रात दिल्ली गेट के नजदीक प्रमुख सड़क पर मारपीट हुई है। इस घटना में तलवार व पत्थर चलाने व गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकियां देने के मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। जिले के एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस आज बुधवार को पुलिस थाना नाहन में गुरमीत सिंह पुत्र सरदार प्यारा सिंह निवासी मकान नं० 68/13 मोहल्ला गोविंद गढ़ नाहन जिला सिरमौर ने मामला दर्ज करवाया है। एसपी ने बताया कि शिकायत के अनुसार बीती रात 24.11.2026 को गुरुद्वारा साहिब दिल्ली गेट के पास गुरुपर्व का त्यौहार मनाने के बाद वापसी पर रात्रि करीब 10.20 बजे सदानंद चौहान की कोठी के पास दीप सिंह पुत्र बाबू सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र कालू सिंह, इन्द्रजीत सिंह पुत्र गुटू सिंह, आशु पुत्र काका सिंह, मोंटू सिंह पुत्र वीर सिंह, जोगिन्द्र सिंह पुत्र सोना सिंह, जसविन्द्र सिंह पुत्र कालू सिंह व सोनू सिंह पुत्र इन्द्रजीत सिंह सभी ने मिलकर गुरविंदर सिंह के साथ तलवार व पत्थरों से मारपीट की, बीच-बचाव करने आए गुरमीत सिंह व राजेन्द्र कौर के साथ भी मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी है। एस पी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले जांच जारी है।
Breakng
- शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की
- विश्व दुग्ध दिवस के उपलक्ष्य में सराहां (पच्छाद) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश
- संगड़ाह की तीन चूना पत्थर खदानों के कर्मचारियों ने सुरक्षा की शपथ ली
- 28 नवम्बर को विद्युत आपूर्ति बाधित
- मारपीट मामले में तलवार व पत्थर चलाने के बाद 08 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Thursday, November 26
