नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज):-सिरमौर जिला के गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। हाई कोर्ट ने हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी का दर्जा देने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इसके साथ ही हाटी समुदाय का एसटी दर्जा बरकरार हो गया है। हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद पूरे गिरिपार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। नौहराधार में हाटी समुदाय के लोगों ने पटाखे जलाकर और दिवाली मनाकर अपनी खुशी का इजहार किया। लंबे संघर्ष के बाद मिली इस जीत को समुदाय के लोग ऐतिहासिक बता रहे हैं। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि संसद द्वारा पारित कानून में हस्तक्षेप करने और उसमें संशोधन करने का अधिकार हाई कोर्ट के दायरे में नहीं आता। किसी समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने का अधिकार संसद के पास है। इस ऐतिहासिक फेंसले पर संगडाह बीड़ीसी उपाध्यक्ष दिनेश चौहान, नौहराधार भाजपा मंडल अध्यक्ष भारतभूषण चौहान, रविंद्र चौहान कमलनयन चौहान आदि ने जहां उच्च न्यालय का के द्वारा दिए इस निर्णय का स्वागत किया वहीं इन्होने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, का आभार प्रकट किया उधर, केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष डॉ. अमीचंद ने कहा कि वर्ष 1967 में जौनसार क्षेत्र को हाटी का दर्जा मिल गया था, लेकिन गिरिपार क्षेत्र के लोगों को इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा। उन्होंने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार का आभार जताया। जिनके अथक प्रयास से गिरिपार क्षेत्र को हाटी का दर्जा मिलना संभव हुआ है वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए हाटी समुदाय को बधाई दी।
Breakng
- विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, शिक्षा और संस्कार सफलता के आधारः डॉ शांडिल
- रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल
- सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत : भारत भूषण
- पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए डॉ. राजीव बिंदल
- छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान एवं अनुभव बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक- डॉ. शांडिल
- खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
Saturday, November 28
