Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, शिक्षा और संस्कार सफलता के आधारः डॉ शांडिल
    • रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल
    • सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत : भारत भूषण
    • पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए डॉ. राजीव बिंदल
    • छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान एवं अनुभव बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक- डॉ. शांडिल
    • खेलों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए शुरू होगा ‘खेलो हिमाचल-चिट्टा मुक्त अभियान’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, November 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए डॉ. राजीव बिंदल
    सिरमौर

    पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए डॉ. राजीव बिंदल

    By Himachal VartaNovember 28, 2026
    Facebook WhatsApp
    नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज) (एसपी जैरथ):-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ जी की भव्य एवं पावन यात्रा में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भगवान श्री जगन्नाथ जी का आशीर्वाद ग्रहण किया तथा  यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के साथ इस पावन धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। इस अवसर पर डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि भगवान श्री जगन्नाथ जी की पावन रथ यात्रा में शामिल होना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य और आनंद का विषय है। भगवान श्री जगन्नाथ जी की कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करना जीवन का एक सुखद आध्यात्मिक अनुभव है। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी आस्था, श्रद्धा और सनातन संस्कृति की जीवंत परंपराओं को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक पहचान उसकी समृद्ध धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपराओं में निहित है। हमारी धार्मिक यात्राएं और पर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता हमारी अटूट धार्मिक आस्था और सनातन परंपराओं के प्रति समर्पण को दर्शाती है। डॉ. बिंदल ने कहा कि जिला सिरमौर में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। पांवटा साहिब के साथ-साथ जिला मुख्यालय नाहन में भी भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाता है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner


    Description of banner

    Recent
    • विद्यार्थी जीवन में अनुशासन, शिक्षा और संस्कार सफलता के आधारः डॉ शांडिल
    • रेडक्रॉस करुणा, मानवता और निःस्वार्थ सेवा की जीवंत मिसाल: राज्यपाल
    • सिरमौर जिला के गिरीपार क्षेत्र के हाटी समुदाय को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत : भारत भूषण
    • पांवटा साहिब में भगवान श्री जगन्नाथ यात्रा में शामिल हुए डॉ. राजीव बिंदल
    • छात्र जीवन में अर्जित ज्ञान एवं अनुभव बेहतर भविष्य के निर्माण में सहायक- डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.