शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज पौराणिक हनुमान मन्दिर, जाखू में पूजा अर्चना की तथा हनुमान चालिसा का पाठ किया।
राज्यपाल प्रातः रज्जू मार्ग द्वारा जाखू मन्दिर पहुंचे। उपमण्डलाधिकारी शिमला व जाखू मन्दिर समिति की अध्यक्ष नीरज चान्दला ने राज्यपाल को मन्दिर का इतिहास और इससे जुड़ी धार्मिक आस्था से अवगत करवाया।
राज्यपाल ने कहा कि ‘यह धार्मिक स्थल न केवल आस्था का केन्द्र है बल्कि पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए इस स्थान में अधिक सुविधाएं विकसित की जाएगी।’
उन्होंने मन्दिर परिसर में स्थापित हनुमान जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा के भी दर्शन किए और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं व पर्यटकों से भी बातचीत की।
इस अवसर पर मन्दिर समिति ने राज्यपाल को सम्मानित किया तथा उन्हें मन्दिर की 1837 वर्ष पुरानी तस्वीर भी भेंट की।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27