Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»हिमुडा 166 व्यवसायिक ईकाइयों की करेगा नीलामी
    हिमाचल प्रदेश

    हिमुडा 166 व्यवसायिक ईकाइयों की करेगा नीलामी

    By Himachal VartaSeptember 17, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री तथा हिमुडा की अध्यक्षा सरवीन चैधरी की अध्यक्षता में हिमुडा के निदेशक मण्डल की 48वीं बैठक का आयोजन सोमवार सायं शिमला में किया गया। उन्होंने कहा कि हिमुडा आगामी नवरात्रों के दौरान परवाणु तथा बद्दी इत्यादि में 60 करोड़ रुपये की 166 व्यावसायिक इकाइयों की नीलामी करेगा।
    सरवीन चैधरी ने ऊना तथा मंडी जिलों में हिमुडा के फ्लैट तथा प्लाॅट के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राज्य में आधुनिक तथा योजनाबद्ध तरीके से शहरी बस्तियांे के विकास के लिए कदम उठाने के साथ-साथ नए निर्माण कार्यों में गुणवत्ता तथा काॅलोनियों के रख-रखाव पर विशेष बल दिया।
    उन्होंने कहा कि बोर्ड ने सिरमौर, ऊना, सोलन तथा देहरा में निजी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक आधार पर निजी क्षेत्र की भागीदारी के माध्यम से आवासीय परियोजनाओं को विकसित करने की मंजूरी दी गई है। बैठक में फ्लैट व प्लाॅट जिनकी बिक्री अभी तक नहीं हो पाई हैं, को प्रतिस्पर्धात्मक रियायत दरों पर बेचने के लिए नीति बनाने का भी निर्णय लिया गया। यह सम्पत्तियां सोलन, बद्दी, मोगीनंद, त्रिलोकपुर तथा परमाणु में स्थित हैं।
    बोर्ड ने हिमुडा की काॅलोनियों के बेहतर रख-रखाव की नीति को भी मंजूरी दी। बोर्ड ने धर्मशाला, शिमला के जाठिया देवी, सिरमौर, ऊना, सोलन तथा मंडी में बनाई जाने वाली काॅलोनियों के निर्माण पर बल दिया। बैठक में हिमुडा के कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते को 144 प्रतिशत से बढ़ाकर 148 प्रतिशत करने की स्वीकृति भी प्रदान की गईं।
    इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, मुख्य सचिव डाॅ. श्रीकांत बाल्दी सहित बोर्ड के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.