Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, September 27
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने स्वच्छ पखवाड़ा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने स्वच्छ पखवाड़ा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई

    By Himachal VartaSeptember 20, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला, में निदेशालय, (पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़) के राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) समूह शिमला द्वारा आयोजित स्वच्छ पखवाड़ा साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली का उद्देश्य विशेष रूप से ग्रामीण क्षत्रों के उन लोगों में स्वच्छ्ता के प्रति जागरूकता लाना है, जहां से यह रैली गुजरेगी। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी उपस्थित थे।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक सपना है और स्वच्छ्ता पखवाड़ा इस दिशा में एक ऐसा कदम है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ्ता के मुद्दों और प्रथाओं पर गहन ध्यान केंद्रित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुसार, ‘स्वस्थ शरीर और स्वस्थ दिमाग’ के लिए स्वच्छता अत्यधिक आवश्यक है। यदि देश के नागरिक स्वस्थ होंगे तभी राष्ट्र प्रगति कर सकता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी सबसे बड़ा युवा आंदोलन है, जिसने इस साइकिल रैली के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में समाज के विभिन्न वर्गों तक इस संदेश को फैलाने का बीड़ा उठाया है।
    उन्होंने एनसीसी ग्रुप शिमला के स्वच्छ पखवाड़ा साइकिल रैली की सफलता की कामना करते हुए, आशा व्यक्त की कि एनसीसी का यह सार्थक प्रयास समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है, जहां देवता निवास करते हैं। इसलिए, जो लोग देवी-देवताओं में विश्वास करते हैं, वे स्वच्छता के बारे में गंभीर होते हैं क्योंकि देवता वहीं वास करते हैं, जहाँ स्वच्छता होती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल विश्व मानचित्र पर एक पर्यटन स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि जब स्वच्छता होगी तभी पर्यटकों के लिए एक अच्छा संदेश जाएगा और आने वाले समय में अधिक पर्यटक राज्य में आएंगे।
    दत्तात्रेय ने कहा कि एनसीसी कैडेटों ने बहुत अच्छी पहल की है। “अगर हम साफ रहने की आदत डालें तो हम दवाओं के खर्च से बच सकते हैं। अगर पूरा हिमाचल स्वच्छ है, तो हम देश के स्वच्छ शहरों में शामिल हो सकते हैं।
    अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह भी एनसीसी के कैडेट रहे हैं और उनका मानना है कि एनसीसी छात्रों के जीवन में अनुशासन और बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एनसीसी में बड़ी संख्या में लड़कियों के शामिल होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
    ब्रिगेडियर एनसीसी मुख्यालय शिमला के ग्रुप कमांडेंट राजीव ठाकुर ने इस अवसर पर राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि रीले साईकिल रैली 08 अगस्त 2019 से 27 सितंबर 2019 तक स्वच्छता पखवाडे के तहत आयोजित की जा रही है। साईकिल रैली भारत के विभिन्न भागों में शुरू हो चुकी है जो 27 सितंबर 2019 को नई दिल्ली में एक साथ मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली रिले के रूप में आयोजित की जाएगी, जिसमें एक स्थान पर 15 कैडेट हिस्सा लेंगे और बैटन को अगले एनसीसी ग्रुप को निर्धारित मार्ग पर चलते हुए दूसरे 15 सदस्सीय ग्रुप को सौंपेंगे।
    कमांडिंग ऑफिसर 7 हिमाचल प्रदेश एनसीसी शिमला कर्नल सुनील सांकटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की रैली शिमला से शुरू होगी, शिमला के ग्रुप में 30 कैडेट शामिल होंगे जो दो चरणों में चण्डीगढ़ पहुंचेंगे। प्रत्येक ग्रुप में 15 कैडेट शामिल होंगे। चण्डीगढ़ से यह रैली दिल्ली की ओर आगे बढ़ेगी।
    नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट, उप महापौर राकेश शर्मा, वरिष्ठ अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्तिभी इस अवसर पर उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.