Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»नाहन मैडीकल कालेज के लिए पांचवे बैच की एल ओ सी जारी की गई!
    हिमाचल प्रदेश

    नाहन मैडीकल कालेज के लिए पांचवे बैच की एल ओ सी जारी की गई!

    By Himachal VartaOctober 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    विवादित मेडिकल कॉलेज को पांचवें बैच की एलओपी जारी

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। असुविधा और अनियमितताओं के बावजूद नाहन मेडिकल कॉलेज को पांचवें बैच की इजाजत मिल चुकी है। हालांकि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया पर हाल ही में ऑनलाइन जानकारी ली गई थी कि जो बैकलॉग रह गया था उसे पूरा किया गया है या नहीं। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण को लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के द्वारा फिजिकल तौर पर इंस्पेक्शन किया जाना था। अब यह इंस्पेक्शन हुआ या नहीं इसकी मेडिकल कॉलेज प्रबंधन के द्वारा कोई सूचना जारी नहीं की गई। बल्कि चंद चहेतों को इसकी जानकारी देते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने अन्य कार्य की तरह भी औपचारिकता निभाई।

    अब आपको यह भी बता दें कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की गाइड लाइन के अनुसार स्टूडेंट के लिए हॉस्टल, कॉलेज और रेजिडेंस में डिस्टेंस बिल्कुल नजदीक होना चाहिए। उसके साथ साथ कॉलेज का एडमिन ब्लॉक बनाने से पहले स्टूडेंट के रहने का व्यापक इंतजाम होना चाहिए। मगर आप जानकर हैरान हो जाएंगे की 5 साल होने को आ गए हैं, मगर मेडिकल कॉलेज के पास ना तो अभी तक अपना हॉस्टल है और ना ही कैंटीन। यहां तक की पुरानी जर्जर बिल्डिंग में पूरा का पूरा मेडिकल कॉलेज चलाया जा रहा है। ना तो अच्छे इक्विपमेंट्स है और ना ही बेहतरीन लैब।

    सूत्रों की माने तो मेडिकल कॉलेज कथित पुरानी बिल्डिंग कि मेंटेनेंस और मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम के आने के दौरान पेपर फॉर्मेलिटी की औपचारिकता पर ही लाखों रुपए की अनियमितताएं पाए जाने के अंदेशे हैं। यही, नहीं इस मेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट्स को हर महीने 90 हजार रुपयों का पानी पिलाया जाता है। इससे पहले भी इस मेडिकल कॉलेज में खरीद फरोख्त को लेकर घोटाले के आरोप लग चुके हैं। जब-जब मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम ने निरीक्षण हेतु आना होता था उससे पहले ही डेपुटेशन पर आईजीएमसी और टांडा से स्टाफ मंगाया जाता था।

    उनके जाते ही यह स्टाफ फिर से वापस चला जाता था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज से 5 साल के बाद जो स्टूडेंट पास आउट होकर जाएगा वह किस तरह का एमबीबीएस डॉक्टर होगा। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि मेडिकल कॉलेज के नाम पर एक बड़ा खिलवाड़ किया जा रहा है। मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाओं का आलम बरकरार है। और सबसे हैरानी की बात तो यह है कि यह मेडिकल कॉलेज की जो नई बिल्डिंग बन रही है वह बॉटल नेक जगह है। यानी कह सकते हैं कि जब अभी शहर में इतना जाम लगता है और मरीज बिगड़ी हालत में इमरजेंसी तक पहुंच नहीं पाता है तो आने वाले समय में और कितने बुरे हालात इस मेडिकल कॉलेज को लेकर शहर के हो जाएंगे इसका  अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।

    हालांकि इस मेडिकल कॉलेज के तमाम व्यवस्थाओं खरीद-फरोख्त आदि को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग पहले भी की जा चुकी है बावजूद उसके अभी तक मेडिकल कॉलेज अपने ढर्रे पर चल रहा है। उधर, जब मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल एनके महेंद्रू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जो भी अनियमितताएं रही है उनकी जांच कर रहे हैं। जो इतना महंगा पानी पिलाया गया है उसको लेकर भी जांच की जा रही। उन्होंने पुष्टि करते हुए बताया कि मेडिकल कॉलेज के पांचवें बैच की एलओपी जारी हो गई है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.