शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ सप्ताह से धीमे पड़ मॉनसून में एक बार फिर तेजी आ गई है। मॉनसून की अभी तक राज्य से आधिकारिक तौर पर वापसी नहीं हुई है और बीते दो दिन से राज्य में अधिकांश स्थानों पर वर्षा हुई जिससे तापमान में कमी दर्ज की गई। सोलन, सिरमौर और शिमला जिला के कुछ हिस्सों में आज दोपहर बाद ओलावृष्टि भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला के अनेक हिस्सों में आज दोपहर बाद व्यापक वर्षा हुई। इस दौरान शिमला में 26 मिलीमीटर, कुफरी में 22, ज्वाली में 18, राजगढ़ और सोलन में 11-11 तथा धर्मशाला में 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सराहां, रामपुर और मशोबरा, कांगड़ा, ऊना, सुंदरनगर, अर्की, कोटखाई और जुब्बल में भी इस दौरान व्यापक वर्षा हुई। प्रदेश में मौसम में आए बदलाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। आज केलांग में न्यूनतम तापमान 6.9, कल्पा में 8, मनाली में 10.8 और शिमला में 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह तक राज्य में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है।
Breakng
- ईओ मस्त , विकास कार्य त्रस्त, भाजपा समर्थित पार्षदों ने ईओ के खिलाफ खोला मोर्च
- स्कूली बस की चपेट में आने नौ वर्षीय स्कूली छात्रा की दर्दनाक मौत
- नगर निगम अब भवन मालिकों को हेल्प डेस्क की सुविधा देने जा रहा है।
- शिमला के उपमंडल ठियोग में कार खाई में गिरी दो कि मौके पर मौत जबकि दो घायल
- उपायुक्त ने मतदान केन्द्र निहोग और बनेठी का किया औचक निरीक्षण
- उपायुक्त ने बनेठी और निहोग स्कूल का भी किया निरीक्षण और जांची मिड डे मील
Sunday, April 28