Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, June 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»शादी समारोह में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
    हिमाचल प्रदेश

    शादी समारोह में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

    By Himachal VartaOctober 22, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। उपमंडल पांवटा साहिब के भेड़ेवाला में शादी समारोह में आए एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला संज्ञान में आया है। मृतक की शिनाख्त 40 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र मान सिंह निवासी कोटला बिलासपुर हरियाणा के रूप में हुई है। हालाँकि मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के भेड़ेवाला में मनीष कुमार शादी समारोह में आया हुआ था। यहां रात को खाना खाने के बाद वह सो गया परंतु जब सुबह देर तक भी वह नहीं उठा तो रिश्तेदारों ने उसे उठाने का प्रयास किया। इस दौरान जब उसने कोई हरकत नहीं की तो उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि शादी समारोह में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लिहाजा पुलिस इस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। वहीं मृतक के रिश्तेदारों से भी इस बाबत पूछताज की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.