शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वे पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतर जाएं। उन्होंने कहा कि ये दोनों चुनाव क्षेत्र कांग्रेस पार्टी के गढ़ रहे हैं, इसलिए हमें इन दोनों क्षेत्रों में शानदार जीत हासिल कर पार्टी को मजबूत करना है।
राठौर ने इस संदर्भ में आज शिमला और कांगड़ा संसदीय क्षेत्रों के सभी पार्टी नेताओं को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर पार्टी के आदेशों की कोई अवहेलना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दोनों ब्लॉक अध्यक्षों से कहा कि बूथ कमेटियों का जल्द गठन कर इसकी पूरी सूची प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को भेजी जाये जिससे चुनाव की वस्तुस्थिति पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूरी नजर रह सके। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशियों का चयन जल्द कर लिया जाएगा और जिसे भी हाईकमान पार्टी टिकट देगी, उसके लिये सभी पार्टीजनों को तन मन से काम करना होगा। इस चुनावी परीक्षा में हमें सफल होना है। राठौर ने कहा कि वह जल्द ही इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और जल्द ही चुनाव प्रचार समिति का गठन कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अतिरिक्त केंद्रीय नेताओं की चुनावी जनसभाओं को भी अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27