Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जल मंत्री महेंद्र सिंह सब से झूठे हैं!
    हिमाचल प्रदेश

    जल मंत्री महेंद्र सिंह सब से झूठे हैं!

    By Himachal VartaOctober 23, 2020
    Facebook WhatsApp

    सबसे झूठे मंत्री है महेंद्र सिंह, सीएम की नहीं ऐसे लोगों पर पकड़ : अनिल शर्मा

    सबसे झूठे मंत्री है महेंद्र सिंह, सीएम की नहीं ऐसे लोगों पर पकड़ : अनिल शर्मा 
     मंडी (हिमाचल वार्ता) । सदर मंडी के भाजपा विधायक अनिल शर्मा के अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावत के सुर और तीखे हो गए हैं। गुरुवार को प्रेस वार्ता में भाजपा सरकार की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह लगाने के बाद उन्होंने अब जयराम सरकार के सबसे वरिष्ठ जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह के खिलाफ गुस्सा उगला है।
    उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह झूठे आदमी हैं। उन्होंने पंडित सुखराम और प्रो. प्रेम कुमार धूमल को भी ठगा है। अब महेंद्र सिंह की भाषा बोलते हुए सांसद रामस्वरूप शर्मा सुखराम परिवार पर निशाना साध रहे हैं। पंडित सुखराम को राजनीतिक मौसम विज्ञानी कहते हुए परिवार के खिलाफ अनाप शनाप बयानबाजी की जा रही है।
    और कह रहे हैं कि अनिल शर्मा ने मंडी के बाईपास ब्रिज का विरोध किया, पंडित सुखराम ने बस अड्डे का विरोध किया, जो सरासर झूठ है। ऐसे झूठे व्यक्ति का लाई डिटेक्टर टेस्ट करवाया जाए ताकि, सच्चाई लोगों के सामने आ सके।
    सच्चाई यह है कि मौसम विज्ञानी की तरह जलशक्ति मंत्री सीएम जयराम ठाकुर के साथ बैठे हैं, जो पांच पार्टियां बदलने के बाद भाजपा में पहुंचे हैं। कोई पार्टी ऐसी नहीं छोड़ी है, जहां वह गए नहीं। कुछ स्वार्थी लोग पार्टी में केवल पैसा कमाने आए हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुख्यमंत्री की भी ऐसे लोगों पर पकड़ नहीं है। अगर सीएम मंडी सदर से चुनाव लड़ते हैं तो लड़ें, उनका स्वागत है।
    सरकार सारा विकास तो सराज का करवा रही है। मंडी की जनता के बीच वह आखिर क्या बोलेंगे? विधायक अनिल शर्मा के अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवरों पर जिला भाजपा ने कड़ा संज्ञान लिया है।
    आलाकमान से भाजपा विधायक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप लगाया गया है कि भाजपा का विधायक होते हुए अनिल शर्मा पंडित सुखराम और अपने बेटे आश्रय की कांग्रेसी जुबान बोल रहे हैं।
    भाजपा सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। इस संबंध में जिला भाजपा ने शिकायत करते हुए अनिल शर्मा को भाजपा से निष्कासित करने की कवायद शुरू करने की मांग भी उठाई है। भाजपा के संगठनात्मक जिला मंडी के अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने कहा कि अनिल शर्मा की बयानबाजी सुखराम परिवार की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।
    संगठनात्मक जिला की ओर से आलाकमान से विधायक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की गई है। यदि अनिल शर्मा को भाजपा से समय रहते निष्कासित नहीं किया और चुनावों के दौरान निकाला तो सुखराम परिवार फिर से सहानुभूति प्राप्त करेगा। उन्होंने अनिल शर्मा को पार्टी नियमों का अनुसरण करने की भी हिदायत दी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.