नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 25 एवं रिटर्निग ऑफिसर पुस्तिका-2014 के अध्याय के पैरा 2.9.1 के अनुसार किए गए युक्तीकरण के बाद अब स्थापित मतदान केन्द्रों की संख्या 563 हो गई है। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर डॉ0आर0के0परूथी ने दी।
उन्हांेने बताया कि स्थापित 563 मतदान केन्द्रों में से 55-पच्छाद (अ. जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 113 मतदान केन्द्र, 56-नाहन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 121, 57-श्री रेणुका जी (अ.जा.) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 124, 58-पांवटा साहिब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 103 व 59-शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 102 मतदान केन्द्र स्थापित है।
उन्हांेने बताया कि मतदान केन्द्रों की सूचियां जिला निर्वाचन कार्यालय नाहन तथा सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालयों में अधयतन एवं निरीक्षणार्थ हेतू उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त जिला में 10 मतदान केन्द्रों के भवन को बदल दिया गया है और एक अनुभाग में परिर्वतन किया गया है।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
