Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»स्वास्थ्य»त्योहार के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई के भरे सैम्पल!
    स्वास्थ्य

    त्योहार के सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई के भरे सैम्पल!

    By Himachal VartaOctober 25, 2020
    Facebook WhatsApp

    खाद्य सुरक्षा विभाग ने 12 मिठाइयों के भरे सैंपल

    कुल्लू (हिमाचल वार्ता) :- खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन में लोगों को शुद्ध और उचित गुणवत्ता की मिठाई उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से मिठाइयों की जांच आरंभ कर दी है। विभागीय टीम ने बर्फी सहित 12 मिठाइयों के सैंपल भरे हैं। टीम ने सभी सैंपलों को जांच के लिए भेज दिया है। त्योहारी सीजन पर मिठाइयों सहित अनेक खाद्य वस्तुओं की मांग काफी बढ़ जाती है। अधिक मांग होने के चलते मिलावटखोरी भी बढ़ जाती है।

    बाहरी राज्यों से मिलावटी मावा आदि आता है। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सक्रियता बढ़ा दी है। बता दें कि सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जिला कुल्लू भवीता टंडन की अगुवाई में टीम ने शनिवार को ढालपुर व गांधीनगर में मिठाई की तीन फैक्ट्रियों में दबिश देकर बर्फी, गुलाब जामुन, जलेबी, लड्डू, चमचम सहित 12 मिठाइयों के सैंपल भरे हैं। टीम ने सभी सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं।

    अगर यह सैंपल खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सही नहीं पाए गए तो विभाग द्वारा फैक्ट्री संचालकों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाइ जाएगी। उधर, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जिला कुल्लू भवीता टंडन ने कहा कि 12 मिठाइयों के सैंपल लेकर जाँच के लिए भेजे गए है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाही अमल में लाइ जाएगी।

    उन्होंने बताया कि दीवाली के मौके पर कोरोना काल में लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो, इसके लिए कार्यवाही तेज़ कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जिले में मिष्ठान की दुकानों में किसी तरह की मिलावट न हो, इसका निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा में दुकानें न लगने से इस बार पूरा ध्यान दीवाली पर रहेगा

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.