नाहन (हिमाचलवार्ता)। पुलिस अधीक्षक जिला सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा द्वारा जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में बताया कि पुलिस झंडा दिवस के उपलक्ष में मनाए जा रहे “पुलिस कल्याण सप्ताह” के अन्तर्गत आज दिनांक 28 अक्तूबर को ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन में “रन फार यूनिटी” का आयोजन जिला पुलिस सिरमौर द्वारा किया गया। जिसमें जिला पुलिस सिरमौर, छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी, धौलाकुंआ व जिला युवा एवं खेल विभाग के लगभग 150/160 प्रतिभागी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का शुभ आरम्भ में श्री अजय कृष्ण शर्मा, पुलिस अधीक्षक, जिला सिरमौर ने सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि दिनांक 21 अक्तूबर को शहीद हुए जवानों की याद में पूरे भारतबर्ष में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। इसी के अन्तर्गत राष्ट्र की एकता, अखण्ड़ता के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वर्तमान कोरोना महामारी को मध्यनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल सभी प्रतिभागियों को इस महामारी से बचाव के लिए फेस मास्क, परस्पर उचित सामाजिक दूरी एवं सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने आदि नियमों के पालन करने के लिए कहा और युवा पीढ़ी को नशा की बुराई से भी दूर रहने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होने सभी से यह भी आग्रह किया कि सभी प्रतिभागी अपने आसपड़ोस के लोगों को भी उक्त नियमों के बारे में जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक ने हरी झंड़ी दिखाकर “रन फार यूनिटी” में शामिल प्रतिभागियों को रवाना किया। यह दौड़ ऐतिहासिक चौगान मैदान नाहन से शुरू होकर, शहीद स्मारक, विला राऊन्ड़ होते हुए इसी मैदान पर समाप्त हुई। इस दौड़ के दौरान सभी प्रतिभागियों द्वारा फेस मास्क, परस्पर उचित सामाजिक दूरी इत्यादि नियमों का पालन करते हुए समाज को सन्देश दिया गया।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Saturday, October 3
