नाहन (हिमाचलवार्ता)। आजतक जाता ऊँचा समूचे विश्व के समक्ष कोरोना वायरस ने महामारी के रूप में चुनौती खड़ी कर दी है। ऐसी परिस्थितियों में हम सब का सामूहिक दायित्व है कि इस महामारी से घबराए नहीं बल्कि इस संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित सावधानियां बरतें। हम सभी जानते हैं कि आने वाले दिनों में त्यौहार सीजन जैसे दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, गुरु नानक देव जयंती व क्रिसमस दिवस के अवसर पर बाजार एवं धार्मिक स्थानों पर अधिक भीड़ होने के कारण संक्रमण के फैलने की संभावनाएं रहती है।
यह जानकारी देते हुए जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 के के पराशर ने बताया कि इसकी रोकथाम के लिए आम लोगों को शिक्षा, सूचना व जानकारी प्रदान की जाने अति आवश्यक है। इस संदर्भ में सरकार के दिशा निर्देश अनुसार विकास खंड नाहन के अंतर्गत पड़ने वाली 34 पंचायतों के 205 राजस्व गांव व 228 वार्डो में आम जनता को दो माईक गाड़ी माध्यम से जागरूक किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव बारे क्या करना चाहिए और क्या नहीं इसके लिए आई ई सी के माध्यम से जानकारी प्रदान की जानी है।
