Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भलाड भलोना पंचायत के विकास पर खर्च होंगे 37 लाख रुपए-बलबीर सिंह चौहान
    हिमाचल प्रदेश

    भलाड भलोना पंचायत के विकास पर खर्च होंगे 37 लाख रुपए-बलबीर सिंह चौहान

    By Himachal VartaNovember 5, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।  नाहन सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी एवं सदस्य 20 सूत्रीय कार्यक्रम जिला सिरमौर प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष एवं रेणुका के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने महल क्षेत्र के भलाड भलोन पंचायत का दौरा किया। उन्होंने इस दौरे में गांव थोला हरिजन बस्ती हुलवट जयडाना के बाद गांव बोलाइना में स्थानीय लोगों ने उनका गाजे-बाजे से स्वागत किया।

    इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मपाल सूर्या, भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत, रेणुका मंडल भाजपा महामंत्री सुनील शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष जगत राम भाजयुमो, जिला सचिव रणवीर सिंह तोमर, मंडल सचिव गुमान सिंह शर्मा, बीडीसी सदस्य हीरा पाल शर्मा, पंचायत प्रधान रमेश राणा, उपप्रधान बलवीर शर्मा, किसान मोर्चा मंडल प्रवक्ता बाबूराम शर्मा, ग्राम केंद्र अध्यक्ष गोपाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा, जॉन प्रभारी बोगधार ईश्वरदास कमल।

    मंडल कार्यकारिणी सदस्य भाजपा गोपाल भंडारी, अनुसूचित जाति मोर्चा के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सूर्यवंशी, प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना जिला महामंत्री चेत सिंह तोमर, पूर्व पंचायत प्रधान दिलीप सिंह तोमर, पूर्व पंचायत प्रधान टिकरी बलबीर सिंह ठाकुर, दिनेश ठाकुर, सुंदर सिंह शर्मा, आत्माराम शर्मा, गोविंद सिंह ठाकुर आदि सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बलबीर सिंह चौहान के साथ उपस्थित थे। भाजपा नेता बलबीर सिंह चौहान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत भलोना के विकास पर 37 लाख रुपए की धनराशि विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च होगी।

    इसमें सड़क संपर्क मार्ग थोला से बोलाईना पर अनुसूचित जाति उप योजना के तहत 26 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार सड़क संपर्क मार्ग भलाड पर भी पिछड़ा क्षेत्र उप योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। सड़क संपर्क मार्ग सोफर से चुइना धार पर भी 2 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। चबूतरा निर्माण भलोना 2 लाख सराय निर्माण भवन थोला पर भी 2 लाख रुपए की राशि खर्च होगी। भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा नेता जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने अपने संबोधन में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

    उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार मिलकर देश व प्रदेश का चौमुखी विकास कर रही है। आज अंतिम पंक्ति में बैठा व्यक्ति भी केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ उठा रहा है। भाजपा उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर तथा जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने कहा है कि बलवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में रेणुका चुनाव क्षेत्र का भी चौमुखी विकास हो रहा है। जिसको देखकर ग्राम पंचायत भलोना के 2 दर्जन से अधिक लोगों ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों तथा भाजपा नेता बलवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

    इन लोगों ने कहा कि बलवीर सिंह चौहान दिन रात जनता की सेवा कर रहे हैं और क्षेत्र का विकास कर रहे हैं। इसलिए हमने कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर उनके नेतृत्व में भाजपा का दामन थाम लिया है। इन लोगों ने कहा कि हम 2022 के विधानसभा चुनाव में अपने क्षेत्र से भाजपा को भारी बढ़त देंगे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.