Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    • वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, October 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बनकला पंचायत में दर्जनों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल
    हिमाचल प्रदेश

    बनकला पंचायत में दर्जनों लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल

    By Himachal VartaNovember 7, 2020
    Facebook WhatsApp

    कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं ने कहा डा. राजीव बिन्दल हमारे लिए मसीहा की तरह
    कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने वालों में कांग्रेस के एससी सैल के उपाध्यक्ष धनीराम भी शामिल

    नाहन (हिमाचल वार्ता)।-नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनकला पंचायत के कांग्रेस के एससी सैल के जिला उपाध्यक्ष धनीराम ने अपने दर्जनों समर्थकों सहित भाजपा का दाम थाम लिया। नाहन के विधायक डा. राजीव बिन्दल की उपस्थिति में कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। धनीराम पूर्व में बनकला पंचायत के कांग्रेस के पंचायत प्रधान प्रत्याशी रहे हैं और पूर्व में पुलिस अधिकारी भी रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, बनकला पंचापयत के प्रधान तपेन्द्र शर्मा, जिला परिषद सदस्य मनीष चैहान, भाजपा सचिव आर.आर. शर्मा व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    इसके साथ ही राजकीय उच्च विद्यालय बनकला के एसएमसी प्रधान के अध्यक्ष राजन एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हुसन सिंह, भूडपुर के पंचायत वार्ड मेम्बर परमानंद, रिटायर वेटरनरी अधिकारी जय किशोर, मोहन लाल, राम सिंह, जय गोपाल, भगत अमर जीत, भगत काका राम, राकेश कमल, राम गोपाल, बनकला इत्यादि के अन्य लोग भी भाजपा में शामिल हुए।
    कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का कहना है कि उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. राजीव बिन्दल के शानदार नेतृत्व और कार्यों को देखते हुए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया लिया। उन्होंने कहा कि बनकला पंचायत के तहत ढिमकी के दो पुल, शंभुवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य जिसे डा. बिन्दल ने करवाया उसे कांग्रेस का कोई भी नेता नहीं करवा सका।
    डा. राजीव बिन्दल ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले वरिष्ठजनों का स्वागत करते हुए कहा कि वह दिन रात जनता की सेवा में तत्पर हैं और भाजपा में शामिल होने से जहां पार्टी मजबूत होगी वहीं बनकला पंचायत विकास की दृष्टि से और मजबूत होगी।
    डा. बिन्दल ने कहा कि वह कार्य करने में भरोसा करते हैं और क्षेत्र की जनता ने उन्हें जो स्नेह, सम्मान और विश्वास जताया है उससे वह और अधिक उर्जा के साथ क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
    • मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
    • जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
    • युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.