Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेस पार्टी ने नाहन नगर निकाय के चुनावों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की!
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस पार्टी ने नाहन नगर निकाय के चुनावों में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की!

    By Himachal VartaNovember 21, 2020
    Facebook WhatsApp

    नाहन नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। नाहन मंडल कांग्रेस के द्वारा आने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए मैदान में उतारे जाने वाले उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। मंडल कांग्रेस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी गई है। जिला काांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र चौहान ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा गठित कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से सभी वार्डों के लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को नगर निकाय के चुनाव में उतारा जाएगा।

    अब यहां आपको यह भी बता दें कि नाहन नगर निकाय के चुनाव में सबसे हॉट सीट वार्ड नंबर 2 मानी जा रही है। इस वार्ड की भाजपा समर्थित पार्षद अनीता शर्मा नगर परिषद की अध्यक्ष भी रही है। इस बार यह वार्ड ओपन हो चुका है लिहाजा रिजर्व हुए वार्ड में कई अपने भाग्य को आजमाने के लिए भी तैयारियां कर रहे हैं। कांग्रेस समर्थित नरेंद्र तोमर वार्ड नंबर 2 से मैदान में है और काफी दमदार प्रत्याशी माने जा रहे हैं।

    इसके अलावा वार्ड नंबर 6 के पार्षद योगेश गुप्ता इस बार वार्ड नंबर 13 से मैदान में उतर रहे हैं। साफ-सुथरी छवि और अपने वार्ड में किए गए विकास कार्यों के दम पर वार्ड नंबर 13 में भी वे काफी मजबूत माने जा सकते हैं। जानकारी यह भी है कि वार्ड नंबर 13 में इस बार एक युवा पत्रकार भी अपना भाग्य आजमा सकता है। अब देखना यह है कि इस युवा पत्रकार को भाजपा का समर्थन मिलता है या नहीं।

    नगर परिषद नाहन में होने वाले चुनाव हेतु कांग्रेस पार्टी द्वारा गठित कमेटी की बैठक में सभी वार्डों लिए कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को चयन किया गया है। इसमें वार्ड नम्बर 1 से मीना पुण्डीर, वार्ड नम्बर 2 से नरेन्द्र सिंह तोमर, वार्ड नम्बर 3 से उपमा धीमान, वार्ड नम्बर 4 से श्रुति चौहान , वार्ड नम्बर 5 से दूर्गा कंवर, वार्ड नम्बर 6 से वीरेंद्र कुमार पासी, वार्ड नम्बर 7 से राकेश कुमार गर्ग, वार्ड नम्बर 8 से रितिका गर्ग, वार्ड नम्बर 9 से अराधना राणा, वार्ड नम्बर 10 से फिरोज़ अली, वार्ड नम्बर 11 से हरप्रीत कौर, वार्ड नंबर 12 से नरेन्द्र सिंह थापा, वार्ड नम्बर 13 से योगेश गुप्ता।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.