संजय सोढ़ी को मिली पशुपालन मिनिस्ट्रियल स्टाफ संघ सिरमौर की कमान…
नाहन (हिमाचलवार्ता)। जिला सिरमौर पशुपालन विभाग मिनिस्टर लिस्ट ऑफ कर्मचारी संघ के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से संजय सोढ़ी को जिला की कमान सौंपी गई है। तो वही नई बनाई गई कार्यकारिणी में विजय कुमार शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान, पूनम पवार को महासचिव, रघुवीर सिंह को कोषाध्यक्ष, यशपाल कश्यप को प्रचार सचिव, रणधीर सिंह परमार को चीफ एडवाइजर, शिवराज सैनी सलाहकार, राजेश शर्मा सदस्य, धीरज तोमर, प्रेमचंद गौरीदत्त, दीपक कुमार, अशोक कुमार, सुनील कुमार को सदस्य, मनोनीत किया गया है। संघ के प्रसार सचिव यशपाल कश्यप का कहना है कि यह चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए हैं।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों को लेकर काफी अच्छा कार्य कर रही है मगर कुछ मांगे ऐसी हैं जिन्हें सरकार के समक्ष मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ जल्द उठाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग में इस समय स्टाफ की भारी कमी चल रही है उन्होंने सरकार से अनुरोध किया है कि जल्द से जल्द खाली पदों को भी भरा जाए। वहीं उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी कर्मचारी के खिलाफ शोषण या उसका उत्पीड़न बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर निनिष्टिरयल कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।