Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, June 30
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»वित्तीय स्थिति सुधारने में बैंकों की सराहनीय भूमिकाः राज्यपाल
    हिमाचल प्रदेश

    वित्तीय स्थिति सुधारने में बैंकों की सराहनीय भूमिकाः राज्यपाल

    By Himachal VartaNovember 24, 2020
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन से आल इंडिया बैंक पेंशनर्स एंड रिटायरिस कन्फेडरेशन (एआईबीपीएआरसी) की गवर्निंग काउंसिल की आॅनलाइन बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि बैंकिंग क्षेत्र आज एक नए दौर से गुजर रहा है और पारंपरिक बैंकिंग डिजिटल बैंकिंग में बदल गई है। इस तरह, प्रौद्योगिकी भारत को एक कैशलेस अर्थव्यवस्था में बदलने में सहायक सिद्ध हो रही है।
    राज्यपाल ने कहा कि बैंक कर्मियों ने अपनी सेवाओं के दौरान देश की वित्तीय स्थिति को सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में बैंकिंग क्षेत्र में लगभग 7 लाख पेंशनभोगी हैं, जिनमें राष्ट्रीकृत बैंकों के 4.75 लाख  और एसबीआई के लगभग 2.25 लाख पेंशनभोगी हैं। उन्होंने कहा कि एआईबीपीएआरसी और एसबीआई पेंशनर्स एसोसिएशन (एसबीआईपीए) अपने लम्बित मामलों को हल करने के लिए 3 दशकों से संघर्ष कर रहे हैं, जिसमें पेंशन अपडेट, पारिवारिक पेंशन सुधार, नवम्बर, 2002 से पूर्व रिटायरियों के लिए शतप्रतिशत डीए न्यूटीलाईजेशन और रिटायर लोगों के लिए चिकित्सा बीमा योजना भी शामिल है।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए भारत की सोच के साथ आत्मानिर्भर भारत अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये का विशेष आर्थिक पैकेज आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य देश और उसके नागरिकों को सभी प्रकार से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाना है। बैंकों के माध्यम से प्रधानमंत्री जन धन योजना, जन धन से जन सुरक्षा, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया योजना और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना जैसी योजनाओं को लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को प्रभावी बनाने में, हमारे बैंक कर्मी दिन-रात काम कर रहे हैं ताकि उनका लाभ आम आदमी तक पहुँच सके।
    उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के मामलों को हर स्तर पर हल किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि लंबे समय से लंबित उनकी मांगों को शीघ्र हल किया जाएगा।
    इससे पूर्व एआईबीपीएआरसी के अध्यक्ष के.वी. आचार्य और सीबीपीआरओ के संयोजक ने राज्यपाल का स्वागत किया और एसोसिएशन की विभिन्न मांगों की विस्तृत जानकारी दी।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने राष्ट्रीय स्तरीय शूलिनी मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की
    • डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई
    • उपायुक्त सोलन ने मेले की सफलता के लिए सभी का आभार किया व्यक्त
    • बेबी शो सफलतापूर्वक आयोजित
    • राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.