नाहन(हिमाचलवार्ता)। सविधान दिवस के उपलक्ष्य पर आज यहां उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्पूर्ण, प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने और मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को बधाई देते हुए बताया कि हमारे संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को विधिवत रूप से अपनाया गया था और 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया। हमारे संविधान को बनाने में बाबा साहब अम्बेडकर का बहुत बड़ा योगदान रहा हैं। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान सबसे बड़ा संविधान है, जिसे बनाने में दो साल ग्यारह महीनें अठारह दिन का समय लगा था। इस दिन संविधान ड्राफडिंग समिति के अध्यक्ष डॉ0 भीम राव अम्बेडकर ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद को मसौदा सौपा था। डॉ0 राजेन्द्र प्रसाद ने इसे राष्ट्र को समर्पित किया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2015 के बाद भारत सरकार ने इस दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाना निश्चित किया है और इस दिन
को हम डॉ0 भीम राव अम्बेडकर के संविधान निर्माण में बहुमूल्य योगदान के लिए भी याद करते है।
उन्होने बताया कि हमारा संंिवधान देश के प्रत्येक नागरिक को मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों व मौलिक सिदान्तों के बारे में जानकारी प्रदान करता है और प्रत्येक नागरिक को समानता का अधिकार देता है।
इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परूथी, पुलिस अधीक्षक डा. के.सी. शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Breakng
- बेहतर शिक्षा के माध्यम से युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
- नाहन से सात बेसहारा गौवंश भेजे कोटला बड़ोग गौशाला गौवंश को बेसहारा छोड़ने वाले पशुपालको पर होगी सख्त कार्रवाई
- मानसिक बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए 07 से 09 अक्तूबर तक चलाया जाएगा विशेष अभियान
- जीवन को सफल बनाने के लिए कठिन परिश्रम व दृढ़ संकल्प अत्यंत आवश्यक – हर्षवर्द्धन चौहान
- युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता – डॉ. शांडिल
- वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत नेचर पार्क अंबवाला में कार्यक्रम आयोजित
Sunday, October 4
