
शिमला (हिमाचल वार्ता) :– हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैलता जा रहा है। प्रदेश में रोजाना भारी संख्या में कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। आज अब तक राजधानी शिमला में 224 मामलों सहित प्रदेश भर में 429 केस रिपोर्ट किए गए हैं। इसमें शिमला में 224, मंडी में 71, कुल्लू में 53, ऊना में 41, सोलन में 23 व बिलासपुर में 17 मामले आए हैं।
वहीँ, 717 कोरोना पॉजिटिव ठीक हुए हैं। शिमला के 375, मंडी के 174, सोलन के 89, चंबा के 35, बिलासपुर के 17, सिरमौर के 14 व ऊना के 13 ठीक हुए हैं। इसके आलावा अब तक सात कोरोना पॉजिटिव की जान गई है। कांगड़ा व शिमला में दो-दो, चंबा, हमीरपुर व कुल्लू में एक-एक की जान गई है।
इसके साथ ही हिमाचल में कोरोना का कुल आंकड़ा 39406 तक पहुंच गया है। अभी 8276 एक्टिव केस हैं। अब तक 30470 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। हिमाचल में अब तक इस गंभीर महामारी के चलते 623 लोग अपनी जान गवां चुके हैं।