शिमला। भरमौर के विधायक जिया लाल कपूर ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का पांगी क्षेत्र के लिए केन्द्र सरकार से रज्जू मार्ग परियोजना को स्वीकृत करवाने के लिए धन्यवाद किया। यह रज्जू मार्ग परियोजना प्रदेश सरकार द्वारा केन्द्र को इस वर्ष सितम्बर माह में स्वीकृति के लिए भेजी गई थी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री राज्य के समग्र विकास को सुनिश्चित कर रहे हैं, जिसके अन्तर्गत मुख्यमंत्री के प्रयासों से इस परियोजना को स्वीकृति मिल पाई है।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने पांच चरणों में लगभग 600 करोड़ से बनने वाले 21.4 किलोमीटर इस रज्जू मार्ग को स्वीकृति दी है। यह रज्जू मार्ग पांगी क्षेत्र को वर्ष भर यातायात से जोड़े रखने के लिए किलाड़ की तरफ भनोड़ी से प्रीगारा की ओर बनाया जाना है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Sunday, September 27