Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    • मुख्यमंत्री ने जोहड़जी-मल्ला सड़क के लिए 20 करोड़ रुपये की घोषणा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 29
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां आयोजित

    By Himachal VartaOctober 6, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन/पच्छाद। 55-पच्छाद (अनुसूचित)विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 21 अक्तूबर, 2019 को आयोजित होने वाले चुनाव के दृष्टिगत सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) गतिविधियों आयोजित की जा रही हैं। यह जानकारी आज 55-पच्छाद के निर्वाचन अधिकारी नरेश वर्मा ने दी।
    उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को मतदान में भाग लेने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करना है ताकि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने का हरसम्भव प्रयास हो सके। उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को उनके घर-द्वार के समीप मतदान प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाली इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) तथा वोटर वैरीफाऐबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) का व्यवहारिक ज्ञान भी दिया जा रहा है।
    नरेश वर्मा ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में स्वीप के प्रभावी कार्यन्वयन के लिए सहायक आयुक्त विकास पच्छाद शशांक गुप्ता तथा तहसीलदार राजगढ़ विवेेक नेगी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोनों नोडल अधिकारी अपनी टीमों के साथ विधानसभा क्षेत्र में नियमित स्वीप गतिविधियां आयोजित कर रहे हैं।
    लोगों को बताया जा रहा है कि भारतीय लोकतंत्र में सशक्त मतदाता एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए मतदान करना आवश्यक है। मतदाताओं को उनके मताधिकार के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
    निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वीप टीमें लोगों को बता रही हैं कि भारत के निर्वाचन आयोग ने पूर्ण रूप से त्रुटिरहित मतदान व्यवस्था बनाने के लिए विभिन्न पग उठाए हैं। ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीन को जोड़ा गया है। वीवीपैट के माध्यम से मतदाता को अपने द्वारा दी गई वोट की जानकारी मिल जाती है।
    उन्होंने कहा कि स्वीप गतिविधियों के तहत नगर पंचायत राजगढ़ व सराहां में प्रदर्शनियां लगाई गई हैं तथा आने वाले दिनों में विधानसभा क्षेत्र के अन्य हिस्सों में भी ऐसी प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी ताकि शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्थानीय महिला मण्डलों, युवक मण्डलों तथा गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग भी इस कार्य के लिए लिया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • वेनेजुएला भूकंप और मानव सीमाएं – क्या हम आपदाओं के लिए तैयार हैं?
    • स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ
    • हेल्दी बेबी शो 28 जून को ठोडो मैदान में होगा आयोजित
    • अग्निशमन विभाग का विशेष सत्र: अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन में सुरक्षा का संदेश
    • किसान जल्द करवाएं किसान पंजीकरण, मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ – कृषि विभाग
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.