Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    • सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, June 15
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
    हिमाचल प्रदेश

    सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    By Himachal VartaOctober 9, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। सिरमौर जिला के 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत आज नाहन में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों (माईक्रो ऑब्सर्वर) के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने की।
    प्रियंका वर्मा ने सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को उनके कार्य के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक सीधे सामान्य पर्यवेक्षक के नियंत्रण में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक का कार्य केवल निगरानी करना है। वे पोलिंग पार्टी के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सभी सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्वाचन अधिकारी द्वारा संचार योजना उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्हें सामान्य पर्यवेक्षक की उपस्थिति में मतदान केंद्रों के लिए रवाना होने से पूर्व ही मतदान केंद्रों की जानकारी दी जाएगी।
    उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को मतदान आरंभ होने से निर्धारित किए गए समय पर मतदान केंद्रों पर पहुंचना होगा। सूक्ष्म पर्यवेक्षकों को निर्धारित नियमों की अनुपालना सुनिश्चित बनानी होगी।
    प्रियंका वर्मा ने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक निर्वाचन प्रक्रिया के महत्वपूर्ण घटक है और इन्हीं के माध्यम से निर्वाचन आयोग मतदान केंद्र के भीतर प्रक्रिया पर दृष्टि रखता है। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक बिना किसी भय या पक्षपात के अपना कार्य करें और यह सुनिश्चित बनाए कि मतदान दिवस पर सभी प्रक्रियाएं उचित प्रकार से पूर्ण हो।
    तहसीलदार निर्वाचन सिरमौर ऊषा चौहान ने इस अवसर पर इलैक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की पूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने निर्वाचन आयोग द्वारा सूक्ष्म पर्यवेक्षकों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशांे की जानकारी भी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की शंकाओं का समाधान भी किया गया।
    इस अवसर पर नायब तहसीलदार निर्वाचन गोपीचंद डोगरा, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सूक्ष्म पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
    • पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
    • माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
    • परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
    • पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.