नाहन। सिरमौर जिला में 55-पच्छाद (अनुसूचित जाति) निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी नरेश वर्मा ने कहा कि 21 अक्तूबर, 2019 को पच्छाद उप चुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों की रैली के लिए स्थान चिन्हित कर दिए हैं।
उन्होंने कहा कि 55-पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों द्वारा रैली आयोजित करने के लिए नेहरू ग्राऊंड राजगढ़ तथा कुश्ती ग्राऊंड सराहां को चिन्हित किया गया है।
नरेश वर्मा ने कहा कि राजनीतिक दलों को रैली स्थल के लिए आवेदन करना होगा और यह स्थान पहले आओ पहले पाओ के तहत प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील की है।
Breakng
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
- परंपरागत खेलों को संजोए रखना हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- पच्छाद में ओलावृष्टि और तूफान ने तबाह की टमाटर-शिमला मिर्च की फ़सलें
- सुक्खू सरकार ने बल्क ड्रग पार्क को दी नई रफ्तार, 20 एमवीए बिजली आपूर्ति व्यवस्था के लिए 28.50 करोड़ मंजूर
Monday, June 15