शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद शिमला लौट आए हैं। वीरभद्र सिंह बीते 22 दिनों से पीजीआई, चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती थे जहां से आज उन्हें छुट्टी दे दी गई। वीरभद्र सिंह को सांस लेने में दिक्कत आने के बाद बीते 16 सितंबर को आईजीएमसी शिमला में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वीरभद्र सिंह छुट्टी होने के बाद आज हेलीकॉप्टर से शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने मानवीय आधार पर सरकार की ओर से वीरभद्र सिंह को हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाया। जयराम ने ये भी कहा कि वीरभद्र सिंह छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं और बीमारी के समय सरकार का उनके प्रति सेवा भाव का दायित्व बनता है। जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की और कहा कि वे वीरभद्र सिंह के अस्पताल में दाखिल रहने के पूरे समय उनके और परिजनों के साथ संपर्क में रहे।
Breakng
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
- पच्छाद में रास्ता अवरुद्ध करने और धमकाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
- पांवटा साहिब के रामपुरघाट क्षेत्र में पुलिस कर्मी से मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई
- माजरा में व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Monday, June 15