Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई खाद्य सुरक्षा समिति की बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Friday, July 3
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ममता ने आत्महत्या की थी
    हिमाचल प्रदेश

    पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ममता ने आत्महत्या की थी

    By Himachal VartaMarch 6, 2021
    Facebook WhatsApp

    आत्महत्या की थी ममता ने, जुर्म छुपाने का मामला पति पर होगा दर्ज

    पोस्टमार्टम के प्राथमिक लक्षणों में आत्महत्या किए जाने की हुई पुराने

    नाहन (हिमाचलवार्ता)।बीते वीरवार को माजरा थाना के अंतर्गत संदूक में बंद मिली मृतक महिला के मामले को लेकर सिरमौर पुलिस की जांच की सूई अब आत्महत्या के साथ जुर्म को छुपाने पर टिक गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला का पोस्टमाटम हो चुका है। मगर उसकी पोस्टमाटम रिपोर्ट फिल नहीं आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक्सपर्ट की राय में जो प्राथमिक लक्षण पोस्टमार्टम के दौरान पाए गए हैं, उसमें हत्या कारित करना साबित नहीं हुआ है।

    गिरफ्तार किए गए युवक से जांच में खुलासा यह भी हुआ है कि युवती ने रसोई में अपने आपको रस्सी का फंदा बनाकर लटका लिया था। इसके पीछे वजह आपसी झगड़ा बताई गई है। सुसाइड किए जाने के दौरान मृतका का पति सुनील कमरे में कंप्यूटर पर कुछ कार्य कर रहा था। जैसे ही वह किचन की ओर घटना के बाद पहुंचा तो उसने रस्सी पर झूलती अपनी पत्नी को नीचे उतारा और उसकी सांस वापिस लौटाने के लिए काफी प्रयास किया।

    मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। महिला की मौत हो चुकी थी। सुनील ने डर के मारे अपनी पत्नी की लाश को घर में रखे संदूक में बंद कर दिया। इसके कुछ दिनों के बाद पड़ोसियों को इसकी पत्नी के न दिखाई देने और घर से बदबू आने के बाद शक होने पर पुलिस को सूचित किया गया था। सिरमौर पुलिस मामले को लेकर बड़ी गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल अभियुक्त के खिलाफ पर्चा भी दर्ज किया जा चुका है।

    मामला जांच के बाद आईपीसी की धारा 306 में दर्ज किया जा सकता है। उधर, जिला पुलिस कप्तान डा. केसी शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिक जांच के बाद यह स्पष्ट हुआ है कि महिला ने आत्महत्या की थी और उसके पति ने सुसाइड के जुर्म को छुपाते हुए लाश को संदूक में बंद किया था। फिलहाल अभियुक्त हत्या के जुर्म में बंद है। पोस्टमाटम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    • सुप्रीम कोर्ट में केसों को निपटाने के लिए ऑनलाइन करें आवेदन समाधान समारोह के तहत लगेंगी विशेष अदालतें
    • आमजन तक विकास के लाभ पहुंचाने के लिए योजनाओं को समय पर करे पूर्ण- संजय अवस्थी
    • अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय, नाहन के युवा निशानेबाजों ने जिला स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप में मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.