शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के सहयोग से ज़िला मण्डी में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निर्माण तथा शिमला, कांगड़ा और कुल्लू हवाई अड्डों के विस्तार के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा केन्द्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला तथा कांगड़ा हवाई अड्डों के विस्तार पर होने वाले व्यय को केन्द्रीय नागर विमानन मंत्रालय वहन करेगा। इसके अतिरिक्त कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण दल सर्वेक्षण के लिए प्रदेश का दौरा करेगा।
जय राम ठाकुर ने राज्य में प्रस्तावित छः हेली पोर्ट के निर्माण और संचालन व्यय को उड़ान-2 के अंतर्गत नागर विमानन मंत्रालय द्वारा वहन करने की सैद्धान्तिक स्वीकृति के लिए भी केन्द्र सरकार का धन्यवाद किया है।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15