शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर पच्छाद और धर्मशाला विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित बनाने के लिए इन विधानसभा क्षेत्रों के लोगों का आभार व्यक्त किया।
मंत्रिमंडल सदस्यों का कहना था कि इन चुनावों के नतीजों ने राज्य सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को दर्शाया है, जोकि लोगों के कल्याण तथा राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा का विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित करने के लिए धन्यवाद किया, जिससे राज्य की जनता को बहुत लाभ हो रहा है।
मंत्रिमंडल ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस को अपने-अपने राज्यों में विजयी होने पर बधाई दी।
Breakng
- अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल-2026 के तहत किया हास्य नाटक “बिष्टी लाणी” का मंचन
- नवनिर्वाचित पार्षद कपिल गर्ग ने निजी खर्च से शुरू कराया ऐतिहासिक रामकुंडी तालाब का जीर्णोद्धार
- कालाअंब में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का भव्य स्वागत, उद्योगों की चुनौतियों पर हुआ मंथन
- नाहन में 28 जून से 3 जुलाई तक ऑल इंडियन नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप होगी
- 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को
- पशु मित्रों की द्वितीय चरण की काउंसलिंग 18 जून को
Friday, June 12