Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»एचआरटीसी कर्मचारियों को दीपावली पर 50 करोड़ के वित्तीय लाभ जारी
    हिमाचल प्रदेश

    एचआरटीसी कर्मचारियों को दीपावली पर 50 करोड़ के वित्तीय लाभ जारी

    By Himachal VartaOctober 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    शिमला। प्रदेश सरकार ने दीपावली के अवसर पर राज्य पथ परिवहन निगम कर्मचारियों के वर्षों से लम्बित पड़े वित्तीय लाभ जारी कर दिए हैं और लगभग 50 करोड़ रुपये के लाभ जारी किए गए हैं।
    परिवहन मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां बताया कि निगम के सभी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 140 से बढ़ाकर 144 प्रतिशत करने के आदेश एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किए हैं। मंहगाई राहत भत्ते के रूप में 8.66 करोड़ रुपये सभी कर्मचारियों का बकाया जारी करने के आदेश जारी किए गए हैं। नई पेंशन योजना के अन्तर्गत आने वाले कर्मचारियों को चार करोड़ रुपये की बकाया राशि का भुगतान नकद किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि अन्य कर्मचारियों के महंगाई राहत भत्ते की बकाया राशि का 50 प्रतिशत भुगतान नकद किया जाएगा जबकि शेष 50 प्रतिशत जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा।
    गोविंद ठाकुर ने कहा कि चालकों एवं परिचालकों के लम्बित पड़े रात्रि एवं अतिरिक्त समय भत्ते के भुगतान के लिए 30 करोड़ रुपये अगले दस दिनों में जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। 4.50 करोड़ रुपये की राशि पहले ही जारी की जा चुकी है। नियमित एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए निगम प्रबंधन को तीन करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।
    मंत्री ने कहा कि वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम ने कुशल प्रबन्धन और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदान की गई विशेष वित्तीय राहत से इस वर्ष कर्मचारियों को दिवाली के अवसर पर वित्तीय लाभ के रूप में तोहफा दिया है।
    उन्होंने कहा कि विगत 22 माह में निगम ने सेवारत एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लगभग 165 करोड़ रुपये के वित्तीय लाभ प्रदान किए गए हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतिमाह पेंशन देना भी सुनिश्चित किया गया है।
    उन्होंने कहा कि नियमित कर्मचारियों के मंहगाई राहत भत्ते में 6 प्रतिशत की वृद्धि और 8 प्रतिशत अन्तरिम राहत भत्ता स्वीकृत किया गया है। जनजातीय भत्ता 300 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये जबकि शीतकालीन भत्ता 200 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये किया गया है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मंहगाई राहत भत्ते में 27 प्रतिशत की वृद्धि की गई, जिसे 113 से 140 प्रतिशत कर दिया गया है।
    उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी और लीव इन्केशमेंट के भुगतान के लिए पेंशन फंड की स्थापना की गई है। 45 करोड़ रुपये ग्रेच्युटी और लीव इन्केशमेंट के भुगतान के लिए जारी किए गए हैं, इसमें से 27.50 करोड़ रुपये पेंशन फंड से जारी किए गए हैं।
    गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के ग्रेच्युटी और लीव इन्केशमेंट के भुगतान संबंधी मामले 2014-15 से लम्बित थे। जून, 2017 तक सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया गया है। इसी प्रकार, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चार प्रतिशत अंतरिम राहत राशि जारी की गई है। चालकों एवं परिचालकों के रात्रि भत्ते एवं अतिरिक्त समय भत्ते के भुगतान के लिए लगभग 25 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। कर्मचारियों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए भी लगभग 8 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।

    मंत्री ने कहा कि इन सभी आदेशों को दो सप्ताह के भीतर लागू किया जाएगा।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.