Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पच्छाद की विधायक रीना कश्यप समर्थकों सहित मुख्यमंत्री से मिलीं
    हिमाचल प्रदेश

    पच्छाद की विधायक रीना कश्यप समर्थकों सहित मुख्यमंत्री से मिलीं

    By Himachal VartaOctober 26, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन/शिमला। पच्छाद व धर्मशाला विधानसभा चुनावों में भाजपा के दोनों प्रत्याशियों को मिली जीत प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचलवासियों के कल्याण व विकास के लिए चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यक्रमों तथा नीतियों के प्रति जनादेश है। यह बात मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पच्छाद निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को सम्बोधित करते हुए कही जो नवनिर्वाचित विधायक रीना कश्यप के साथ उनके सरकारी आवास ओक ओवर में उनसे मिले।
    मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रत्याशी को लगातार तीन बार स्पष्ट जनादेश देने के लिए पच्छाद क्षेत्र के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों का सरकार के विकासात्मक कार्यक्रमों एवं नीतियों के प्रति विश्वास दर्शाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पच्छाद की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेगी।
    जय राम ठाकुर ने देश के लोगों के लिए विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाओं को आरम्भ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का आभार व्यक्त किया, जिनसे हिमाचल के लोक भी लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने के लिए लोगों से सरकार को भरपूर समर्थन देने का आग्रह किया।
    मुख्य सचेतक नरेन्द्र बरागटा ने उप-चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने के लिए पच्छाद की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश का सौभाग्य है कि जय राम ठाकुर जैसे युवा, परिश्रमी तथा ईमानदार नेता राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के प्रति मुख्यमंत्री का सरोकार निःसन्देह प्रशंसनीय है।
    इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप ने भी अपने विचार रखे।
    विधायक रीना कश्यप ने पच्छाद की जनता का उन्हें विधायक के रूप में चुनने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह क्षेत्रवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रति प्रतिबद्धता व निष्ठा से कार्य करंेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा उनके प्रति उदारता तथा विश्वास के लिए धन्यवाद किया।
    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता चन्द्र मोहन ठाकुर भी अन्य सहित उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.