नयी दिल्ली/शिमला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज नई दिल्ली में मुख्य सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी तथा अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार ने भेंट की तथा प्रधानमंत्री को 7 व 8 नवम्बर, 2019 को धर्मशाला में आयोजित की जाने वाली ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ की तैयारियों के बारे में अवगत कराया।
डाॅ. श्रीकांत बाल्दी ने गत एक वर्ष के दौरान राज्य सरकार द्वारा ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट’ को आयोजित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तृत रूप से बताया तथा इस ‘मैगा मीट’ में भाग लेने वाले देशों तथा संभावित निवेश के बारे में भी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री ने राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना की तथा इस ‘मीट’ में भाग लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने राज्य में और अधिक निवेश आकर्षित करने के लिए सुझाव भी दिये तथा पर्यटन, निर्माण, कौशल विकास इत्यादि और आयुर्वेद, बागवानी तथा अन्य उद्योग आधारित स्थानीय संसाधनों जैसे पारम्परिक क्षेत्रों के विकास पर ध्यान देने पर बल दिया।
डाॅ. श्रीकांत बाल्दी तथा मनोज कुमार ने प्रधानमंत्री को आश्वासन दिया कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों पर शीघ्र ही काम किया जाएगा।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15