Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    • एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, September 28
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कौलावाला भूड़-लवासा चौकी सड़क तथा मझाडा पुल का इसी वर्ष होगा लोकार्पण-डॉ0 बिंदल
    हिमाचल प्रदेश

    कौलावाला भूड़-लवासा चौकी सड़क तथा मझाडा पुल का इसी वर्ष होगा लोकार्पण-डॉ0 बिंदल

    By Himachal VartaOctober 29, 2019
    Facebook WhatsApp

    नाहन। नाहन निर्वाचन क्षेत्र की कौलावाला भूड़-लवासा चौकी सड़क को चौडा तथा पक्का करने पर साढ़े आठ करोड़ की राशि व्यय की जा रही है और इस सडक का निर्माण कार्य अन्तिम चरण में है जिसे इस वर्ष जनता को समर्पित कर दिया जाएगा इसके अतिरिक्त कौलावा ला भूड सडक पर मझाड़ा पुल के निर्माण पर साढ़े सात करोड़ की राशि व्यय की जा रही है और इस पुल का भी इसी वर्ष लोकार्पण कर दिया जाएगा ।
    यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने आज जंगला भूड़ में भैयादूज के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय मेले के अवसर पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए दी। मेले के शुभ अवसर पर कबडडी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें 16 टीमों ने भाग लिया ।
    डॉ0 बिंदल ने लोगों को भैयादूज पर्व की शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि यह त्यौहार भाई-बहन के अटूट बधंन का प्रतीक है जिसे लोग हर वर्ष बड़ी श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाते हैं । उन्होने कहा कि मेले व त्यौहार प्रदेश की प्रसिद्ध एवं समृद्ध संस्कृति व श्रद्धा के परिचायक है जिनके आयोजन से लोगों में आपसी भाईचारा , प्यार और पारस्परिक सहयोग की भावना उत्पन्न होती है जिससे राष्ट्र की एकता व अखण्डता को बल मिलता है । उन्होने कहा कि मेले व त्यौहारों को पारंपरिक ढंग से मनाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध हो सके ।
    उन्होने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के त्रिलोकपुर में 2 करोड की लागत से भूडडियों पुल, 4 करोड की लागत से अन्धेरी पुल, मारकंडा नदी पर 9 करोड की लागत से निर्मित विक्रमबाग-खदरी पुल तथा 2 करोड की लागत से ग्राम पंचायत रामाधौण में दोघाट खाले पर निर्मित पुलों का लोकार्पण कर दिया गया है जिससे इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो रही है।
    भाजपा जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होने कहा कि बर्मापापडी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र तथा पशु औषधालय जबकि कौंलावाला भूड में आईटीआई खोलना भाजपा सरकार की देन है।
    इससे पहले उप प्रधान ग्राम पंचायत बर्मापापड़ी प्यारे मोहन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और बर्मापापड़ी पंचायत के लिए अनेक योजनाऐं स्वीकृत करवाने के लिए आभार व्यक्त किया ।
    इस मौके पर जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान, जिला भाजपा सचिव प्रताप ठाकुर, सदाराम शर्मा, के अतिरिक्त विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
    • कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
    • पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
    • पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
    • कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.