नाहन। विधान सभा अध्यक्ष डा0 राजीव बिंदल ने भाईदूज के अवसर पर रामाधौण पंचायत में आयोजित लाई माता मेले के 36 वे समापन्न समारोह में बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करते हुए रामाधौण पंचायत के 15 लाख से बने नवनिर्मित भवन का उद्वघाटन कर ग्राम वसियो का समर्पित किया ।
इस अवसर पर डा0 बिंदल ने लोगो को भैयादूज की बधाई देते हुए कहा कि धौण में पटवार वृत खोलने के लिए जल्दी प्रस्ताव सरकार को भेजा जायेगा उन्होनें कहा कि रामाधौण पंचायत को जोडने वाली सभी सडको के कार्य को भी प्राथमिकता के अधार पर पूरा किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मनीष चौहान ने नाहन विधान सभा क्षेत्र में वर्तमान सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यो का ब्यौरा दिया।
इससे पुर्व अध्यक्ष विधान सभा डा0 राजीव बिंदल ने 2.50 लाख रूपये से निर्मित लाई माता मन्दिर के पं्रागण का उद्वघाटन करते हुए सभी क्षेत्र वसियो को मेले के सफल आयोजन की शुभकामना एंव प्रोत्साहन राशी भी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय स्कुल के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर मेला प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष महेन्द्र धीमान,पूर्व बी0डी0सी0 चैयरमैन सुरेश, शान्ति सघर्ष समति के अध्यक्ष भरत सिंह ठाकुर व क्षेत्र के स्थानीय लोग भी उपास्थित रहे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15