श्री रेणुका जी। ददाहू के साथ लगती गिरी नदी में एक व्यक्ति का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। रेणुका पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक ददाहू से पांच किलोमीटर दूर स्थित गिरिनगर पावर हाउस के जटौन बांध परियोजना के समीप बुधवार को एक शव पानी में तैरता हुआ देखा गया। बांध पर तैनात कर्मियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय दयाराम उर्फ दैय्या के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक लकड़ी काटकर ददाहू बाजार में होटल आदि चलाने वाले दुकानदारों को बेचकर अपना पेट पाल रहा था। माना जा रहा है कि लकड़ी काटते वक्त दयाराम पानी मे गिरने के कारण डूब गया और उसकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की पुष्टि एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी ने की है।
Breakng
- ग्रामीण क्षेत्रों की मज़बूत आर्थिकी में ही प्रदेश का विकास निहित – डॉ. शांडिल
- कालाअंब इंटर-स्टेट बैरियर से टकराया बेकाबू कंटेनर, दो लोग घायल
- पक्का टैंक परिसर में नाहन परिषद द्वारा डाली गई रेत कब तक जनता को परेशान करेगी
- पांवटा पुलिस ने 3.61 ग्राम चिट्टा के साथ तस्कर पकड़ा
- कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की करें नियमित निगरानी : एसडीएम
- एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम की स्वर्णिम सफलता पर बलदेव तोमर ने दी बधाई
Monday, September 28