शिमला। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम ने हिमाचल प्रदेश कौशल विकास परियोजना के अंतर्गत अल्पावधि कौशल प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत राज्य के 21 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए हैं। इससे पूर्व, 12 राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं और इस प्रकार अब तक 33 समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित हो चुके हैं।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम आईटीआई में अल्पावधि प्रशिक्षण को सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध है। निगम आईटीआई की अधोसंरचना और क्षमता को चरणबद्ध तरीके से सुदृढ़ करने के लिए कार्य कर रहा है। यह समझौता ज्ञापन आईटीआई के विद्यार्थियों की कुशलता में सुधार लाने और उन्हें बहु-कुशल बनाने के साथ-साथ रोज़गार के अवसर भी प्रदान करेगा।
हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक रोहन चन्द ठाकुर ने इन आईटीआई के प्रधानचार्यों के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए।
इस अवसर पर महा-प्रबन्धक डाॅ. सनील ठाकुर और सन्नी शर्मा, उप-महाप्रबन्धक गौरव महाजन, प्रशिक्षण सलाहकार कपिल भारद्वाज तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15