नाहन। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला गोपाष्टमी पर्व इस वर्ष सोमवार 4 नवंबर को नाहन-कालाअम्ब मार्ग स्थित माता बाला सुंदरी गौशाला में मनाई जाएगी।
यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर डा. आर.के. परुथी ने पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति नाहन द्वारा आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान श्री कृष्ण पहली बार गौ चारण के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि जो भारत कभी अहिंसा, सत्य, प्रेम, करुणा, दया और परोपकार जैसी वसुदेव कुटुंबकम की भावनाओं का संदेश वाहक था वहीं भारत आज पशुओं के प्रति हिंसा, क्रूरता और निर्दयता में लिप्त है। गोपाष्टमी जैसे कार्यक्रम पशुओं के प्रति क्रूरता के उन्मूलन में मद्दगार साबित होंगे ।
डा. परूथी ने बताया कि इस वर्ष गोपाष्टमी को बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा जो बाला सुन्दरी गौ शाला में प्रातः 9ः00 बजे गौ पूजा और हवन के साथ आरम्भ होगी और दोपहर 12ः00 बजे एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों को गंतव्य तक पहुंचने की सुविधा के लिए विशेष बस सेवा प्रातः 8ः30, 9ः00, 9ः30, 10ः00, 10ः30 एवं 11ः00 बजे दिल्ली गेट चौगान से उपलब्ध होगी और वापसी के लिए 12ः30 बजे के बाद बस उपलब्ध करवाई जाएगी।
इस बैठक में पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण समिति सचिव डॉक्टर नीरू शबनम ने बताया कि गोपाष्टमी के दिन दानी व्यक्तियों को पशुओं को चारण के लिए दिए जाने वाला दान के लिए गुड, अनाज और चारा वही उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि पशुओं के लिए आटे का पेड़ा बनाकर ना लाएं यह पशुओं के हाजमें के लिए नुकसानदायी होता है और बड़ी संख्या में आकर गौ संरक्षण की पुण्य कार्य को सफल बनाने के लिए समिति की सहायता करें
Breakng
- ज़िला स्तरीय सलाहकार समिति तथा यूको ग्रामीण स्वरोज़गार प्रशिक्षण संस्थान की बैठक आयोजित
- देव संस्कृति हमारी पहचान और इसका संरक्षण हम सभी का कर्तव्य – संजय अवस्थी
- उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन चौगान में नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- डॉ. शांडिल ने नवनिर्वाचित प्रधान व उप प्रधानों को दिलाई शपथ
- जिला सिरमौर में जिला स्तरीय मेगा मॉक ड्रिल का सफल आयोजन, 8 स्थलों पर विभिन्न आपदा परिदृश्यों का किया अभ्यास
- वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर – डॉ. शांडिल
Monday, June 15