नाहन (हिमाचलवार्ता)। करोना काल के दौरान दो वक्त की रोटी जुटाने में असमर्थ लोगों की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और समाजसेवी ने कदम बढ़ाए। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों तक राशन पहुंचाया।मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी के युवा नेता और समाजसेवी जयदीप शर्मा ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों के करीब 300 जरूरतमंद परिवारों को उनके द्वारा राशन पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने ऐसे गरीब और जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार की है जिन्हें सरकार द्वारा बीपीएल सूची से बाहर रखा है। उन्होंने कहा कि यह लोग बीपीएल सूची के असली हकदार हैं जिन्हें सरकार की ओर से मदद मिलनी चाहिए ।
इसके अलावा इस महामारी के दौरान बहुत से लोगों की नौकरियां चली गई और लोगों के पास आय का कोई साधन नहीं है। इन लोगों को दो वक्त की रोटी जुटाने की भी मुश्किल हो रही है।
