Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»राज्यपाल ने किया डाॅ. अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन
    हिमाचल प्रदेश

    राज्यपाल ने किया डाॅ. अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन

    By Himachal VartaJune 20, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में राष्ट्रीय रेड क्राॅस सोसायटी के उपाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के राज्य प्रभारी डाॅ. अविनाश राय खन्ना द्वारा लिखित ‘माई एक्सपीरियंस डयूरिंग कोविड-19’ पुस्तक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    पुस्तक में लेखक के कोविड काल के दौरान के अनुभवों और विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में लेखों के बारे में विवरण दिया है। उन्होंने पुस्तक में कोरोना योद्धाओं के प्रति सम्मान, कोविड महामारी से संघर्ष के प्रेरणादायक विचारों, अनुभवों व संवेदनशील समाधानों के साथ सांझा किया है। उन्होंने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विश्व स्तर के कोरोना योद्धा और महामारी से लड़ने वाले एक योग्य नेता के रूप स्वीकार किया गया है। केन्द्र सरकार द्वारा उनके नेतृत्व में कोरोना महामारी से निपटने के लिए ठोस प्रयास किए गए हैं। पुस्तक में उन्होंने कोविड-19 से उबरने के अपने अनुभवों को भी सांझा किया।
    डाॅ. अविनाश राय खन्ना पंजाब मानवाधिकार आयोग के सदस्य और राज्य सभा व लोक सभा के सांसद रह चुके हैं।
    इस अवसर पर राज्यपाल ने डाॅ. अविनाश राय खन्ना के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह एक प्रेरणाप्रद पुस्तक है, जिसमें प्रतिकूल परिस्थितियों पर विजय प्राप्त करने के बारे में बताया गया है।
    बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि इस पुस्तक में लेखक ने धैर्य के साथ छोटे-छोटे प्रयासों से चुनौतियों से सहज तरीके से निपटने की जानकारी दी है।
    शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा के महासचिव त्रिलोक जम्वाल और राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.