Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांग्रेस ने कभी भी नौरंगाबाद स्कूल की सुध नहीं ली-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस ने कभी भी नौरंगाबाद स्कूल की सुध नहीं ली-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJune 22, 2021
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने रा.व.मा.पा. नौरंगाबाद में 73 लाख के अतिरिक्त भवन का किया शिलान्यास और कमरों का किया उदघाटन

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुंआ पंचायत का नौरंगाबाद स्कूल कांग्रेस शासन में हमेशा ही उपेक्षित रहा। क्षेत्र के मुस्लिम-गुजर काॅलोनी में स्थित यह स्कूल वर्ष 1965 से चल रहा था, किन्तु कांग्रेस ने इसकी कभी सुध नहीं ली। इस स्कूल में जितने भी बच्चे पढ़ रहे हैं वे सब निर्धन, मुस्लिम-गुजर परिवार से सम्बन्धित हैं। लेकिन स्कूल के पास अपना भवन तक नहीं था।
    डा. राजीव बिन्दल ने यह बात आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुंआ पंचायत के नौरंगाबाद में 12 लाख रुपये की लागत से निर्मित स्कूल के कमरों के उदघाटन और करीब 73 लाख रुपये की लागत से बनने वाले स्कूल भवन के शिलान्यास अवसर पर आयोजित एक सूक्ष्म कार्यक्रम के दौरान कही।
    डा. बिन्दल ने कहा कि इस स्कूल के पास अपना भवन नहीं था, किन्तु आज स्कूल में दो कमरे बन चुके हंैं और एक शानदार भवन की आधारशिला रखी गई है। उन्होंने कहा कि इन सभी कार्यों के लिए वह लगातार और दिनरात प्रयास और मेहनत करते रहे हैं। यह सारे कार्य भाजपा सरकार के अन्तर्गत मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर सरकार के नेतृत्व में फलीभूत हो रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकारों ने एक कमरा भी इस स्कूल के लिए स्वीकृत नहीं किया जो कि अपने आप को समुदाय विशेष का हितैषी बताते हैं। उन्होंने कहा कि हम आशा करते हैं कि स्कूल भवन बनने से हमारे निर्धन परिवारों के बच्चों को अच्छी और गुणात्मक शिक्षा प्राप्त होगी।
    इस अवसर पर पूर्व प्रधान मलकीयत चैधरी, ब्रिजेश गोयल, रतन चैधरी, उप प्रधान रामपुर भारापुर रजनीश चैधरी, पडदूनी की प्रधान सरोज देवी, उप प्रधान गीता राम, सुरेन्द्र पाल, डा. सबलोक, महेन्द्र फौजी,एस.एम.सी. अध्यक्ष शमसुदीन, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति, शिक्षा विभाग के अधिकारी व अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.