Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री से टीआईईएस के अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया
    हिमाचल प्रदेश

    बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री से टीआईईएस के अन्तर्गत वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया

    By Himachal VartaJune 23, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से भेंट की।
    उद्योग मंत्री ने केन्द्रीय मंत्री का जगाधरी-पांवटा साहिब रेल लाइन के सर्वेक्षण और भानूपल्ली-बिलासपुर-बैरी और चण्डीगढ़-बद्दी रेल लाइन के लिए वर्ष 2021-22 के बजट प्रावधान में वृद्धि की घोषणा के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में अधिक निवेश आकर्षित होगा। उन्होंने इन परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।
    बिक्रम सिंह ने केन्द्रीय मंत्री से बद्दी में फार्मा टेस्टिंग लैब स्थापित करने के लिए निर्यात योजना के लिए व्यापार अधोसंरचना (टीआईईएस) के अन्तर्गत प्रस्तुत प्रस्ताव के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। इससे उत्पादन बढ़ने के साथ-साथ निर्यात को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की फार्मा इकाइयों की गुणवत्ता मानकों में भी सुधार होगा। उन्होंने औद्योगिक विकास योजना को वर्ष 2024 तक दो वर्ष का विस्तार देने और राज्य में औद्योगिक विकास को गति प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर के समान प्रोत्साहन प्रदान करने का भी आग्रह किया।
    उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को राज्य के उद्योग मित्र वातावरण के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राज्य उद्योगों की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सत्त अधोसंरचना सृजित करने के उद्देश्य से औद्योगिक गलियारे के राष्ट्रीय कार्यक्रम से भी जुड़ना चाहता है। उन्होंने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ को अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक गलियारे (एकेआईसी) के अंतर्गत औद्योगिक नोड के रूप में समावेश करने का भी आग्रह किया ताकि क्षेत्र में विकास तीव्र गति से हो।
    केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बिक्रम सिंह को राज्य को हर सम्भव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
    मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.