Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    • ज़िला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, July 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान डा. बिन्दल ने नाहन के कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर केन्द्रीय नेतृत्व से की चर्चा
    हिमाचल प्रदेश

    दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान डा. बिन्दल ने नाहन के कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं पर केन्द्रीय नेतृत्व से की चर्चा

    By Himachal VartaJune 24, 2021
    Facebook WhatsApp

    राष्ट्रीय वैकसीनेशन व स्वास्थ्य सेवक अभियान पर कार्य प्रारम्भ करते हुए प्रदेश प्रभारियों से ली फीड बैक

    नाहन-(हिमाचलवार्ता)।-विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान बुधवार को केन्द्रीय भाजपा कार्यालय दिल्ली में बैठकर राष्ट्रीय वैक्सीनेशन व स्वास्थ्य सेवक अभियान पर कार्य किया और सभी प्रदेशों के प्रभारियों से फीड बैक प्राप्त की। उन्होंने नाहन विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के संदर्भ में भी केन्द्रीय नेतृत्व से चर्चा की।
    दिल्ली प्रवास की जानकारी प्रदान करते हुए डा. बिन्दल ने बताया कि प्रवास के दौरान हमने 105 करोड़ रुपये की मारकंडा नदी के तटीयकरण के लिए धन की स्वीकृति हेतु केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय जल संसाधन राज्य मंत्री श्री रतन लाल कटारिया जी से भी भेंट की। हमने माननीय मंत्रियों से सिरमौर जिला के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मारकंडा चैनेलाईजेशन के कार्य के लिए धन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
    उल्लेखनीय है कि मारकंडा चैनेलाईजेशन प्रकल्प की टेक्नो-इकोनोमिक क्लीयरेंस लंबी जद्दोजहद के बाद 31 मार्च 2021 को प्राप्त करने में हमें कामयाब मिली है।
    डा. बिन्दल ने कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान ही ईएसआई अस्पताल कालाआम के भवन निर्माण को शीघ्र अतिशीघ्र आरम्भ करने को लेकर माननीय मंत्री श्री संतोष गंगवार जी से भी मिलना हुआ। माननीय मंत्री महोदय ने चीफ इंजिनियर ईएसआई को बहुत जोर देकर कहा कि कालाआम ईएसआई अस्पताल का कार्य तीव्र गति से किया जाए।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शीध्र आरम्भ होगा सोलन-सुबाथू मार्ग के सुधारिकरण का कार्य-विक्रमादित्य सिंह
    • निविदाएं आमंत्रित
    • 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक चल रहे राज्यव्यापी री-केवाईसी संतृप्ति अभियान का उठाएं लाभ
    • बरसात के मौसम के दौरान नदियों, खड्डों तथा नालों से रहें दूर-उपायुक्त
    • उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.