Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»भाजपा ने काम किया और कांग्रेस ने पत्थरों की राजनीति की-डा. बिन्दल
    हिमाचल प्रदेश

    भाजपा ने काम किया और कांग्रेस ने पत्थरों की राजनीति की-डा. बिन्दल

    By Himachal VartaJuly 1, 2021
    Facebook WhatsApp

    डा. बिन्दल ने बनकला पंचायत में 10 करोड़ रुपये के उदघाटन किए

    नाहन (हिमाचलवार्ता)। विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने आज नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बनकला पंचायत में करीब 10 करोड़ रुपये लागत की विकास योजनाओं का उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने ढिमकी मंदिर के समीप भुड़पुर सड़क में कन्यौन खडड पर 2.75 करोड़ रुपये और मारकंडा नदी पर 3.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित दो पुलों का उदघाटन किया। उन्होंने 3.18 रुपये की लागत से निर्मित शंभुवाला-बनकला रखनी सड़क तथा 69 लाख रुपये की लागत से रा.व.मा.पा. शंभुवाला स्कूल के अतिरिक्त भवन का उदघाटन भी किया। उन्होंने 98 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले माल्लोंवाला-भुड़पुर पेयजल योजना के नवीनीकरण का शिलान्यास भी किया।
    इस अवसर पर अपने सम्बोधन में डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र का बनकला पंचायत दशकों से सड़क, पुल और पेयजल योजनाओं के लिए तरसता रहा किन्तु कांग्रेस ने क्षेत्र में मात्र पत्थरों की राजनीति की। उन्होंने कहा कि हमारी भाजपा सरकार ने श्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व और ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
    डा. बिन्दल ने कहा कि आज हम सबके लिए अत्यंत खुशी का दिन है। आज बनकला क्षेत्र में दो शानदार पुलों का लोर्कापण हुआ है। शंभुवाला, बनकला रखनी सड़क का उदघाटन हआ है और पेयजल योजना का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें आज भी याद है कि पूर्व कांग्रेस सरकार में हमने कितने अनशन किए, पैदल मार्च किए, जनआंदोलन किए।
    उन्हांेंने कहा कि पत्थर लगाकर, शिलान्यास करने मात्र से कोई पुल, कोई सड़क अथवा कोई भवन बन बनकर तैयार नहीं जाता, इसके लिए धनराशि के साथ राजनीतिक इच्छा शक्ति की जरूरत होती है, क्योंकि मात्र कागज पर योजना बनने से लोगों का फायदा कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि काश कांग्रेस सरकारों ने क्षेत्र की सड़कों, पुलों और पेयजल योजनाओं कल चिंता की होती। उन्होंने कहा कि आज नाहन विधानसभा क्षेत्र में पुलांे के निर्माण में एक नई गाथा लिखी जा रही है।
    मंडल अध्यक्ष, प्रताप ठाकुर, महामंत्री मनीष चैहान एवं तपेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष आर.आर. शर्मा, बनकला पंचायत प्रधान रजनी देवी किटटी, उप प्रधान राम कुमार, बीडीसी मेम्बर हेमा देवी, पूर्व ज्ञान प्रधान जी, पूर्व सुभाष, मेहर सिंह, मोहन सिंह, ओम प्रकाश काका राम, प्रताप, के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति व अन्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.