Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    • मनमोहन शर्मा ने किया राकेश शर्मा की पहाड़ी एल्बम ‘पहाड़ा री शान’ का विमोचन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, October 7
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री ने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया
    हिमाचल प्रदेश

    जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री ने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया

    By Himachal VartaJuly 5, 2021
    Facebook WhatsApp
    शिमला (हिमाचलवार्ता)। सांसद एवं राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज अटल टनल रोहतांग का दौरा किया। टनल के उत्तरी छोर पर सीमा सड़क संगठन और ग्रैफ के अधिकारियों तथा आम जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
    टनल के दक्षिणी छोर और सिस्सू में भी लाहौल-स्पीति जिले के लोगों ने पारम्परिक रूप से श्री नड्डा और श्री ठाकुर का अभिनन्दन किया।
    उत्तरी छोरी पर मीडिया के साथ बातचीत के दौरान जगत प्रकाश नड्डा ने टनल निर्माण में सीमा सड़क संगठन के इंजीनियरों के कौशल की सराहना की। उन्होंने लाहौल-स्पीति जिले को शेष विश्व के साथ वर्षभर जोड़े रखने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुरंग निर्माण के सपने को साकार करने में व्यक्तिगत रुचि लेने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह टनल सामरिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है जिसके माध्यम से देश की सीमाओं पर तैनात सेना को विभिन्न प्रकार की सामग्री की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।
    इससे पूर्व, मनाली में सासे हेलीपैड पहुंचने पर सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा, शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शोरी, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, राज्य भाजपा महासचिव त्रिलोक कपूर और अन्य स्थानीय नेताओं ने जगत प्रकाश नड्डा और जय राम ठाकुर का स्वागत किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत में जिला स्तरीय ‘विकसित भारत संकल्प सभा — सेवा ज्योति यात्रा’ आयोजित: डा राजीव बिंदल
    • करियर अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने अंडर-19 प्रतियोगिता में स्कूल का नाम रोशन किया
    • सतौन में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्य बताए : बलदेव तोमर तोमर
    • शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के भरे जाएंगे 06 पद – सीडीपीओ
    • जिला सिरमौर में श्रमिक कल्याण योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा सुनिश्चित : नरदेव सिंह कंवर
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.